सीपत

कलयुगी बेटे की हैवानियत: सीपत के ग्राम सेलर में दिल दहला देने वाली वारदात, 76 वर्षीय पिता पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने ही 76 वर्षीय पिता के साथ पहले लोहे के हथियार से बेरहमी से मारपीट की और फिर उनके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता को उसी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को उनकी बेटी ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उपचार जारी है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेलर निवासी विश्राम केंवट (76 वर्ष) अपने घर में अकेले रहते हैं। उम्र अधिक होने के कारण उन्हें देखभाल और खेती-बाड़ी के काम में परेशानी होती थी। इसी वजह से उन्होंने अपनी बेटी और उसके परिवार को अपने साथ रहने के लिए रखा था, ताकि उनकी देखभाल के साथ खेती-किसानी का काम भी संभाला जा सके।बताया जा रहा है कि बुधवार को उनका बेटा आशाराम केंवट, निवासी ग्राम बरेली (सीपत), सेलर पहुंचा। आरोप है कि वह अपने साथ लोहे का हथियार और पेट्रोल लेकर आया था। यहां उसने किसी बात को लेकर पिता के साथ विवाद किया और लोहे के हथियार से उन पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने पेट्रोल निकालकर पिता के शरीर पर छिड़का और आग लगा दी। आग की लपटों में घिरे बुजुर्ग को तड़पता छोड़कर आरोपी बेटा वहां से भाग निकला।घटना के दौरान विश्राम केंवट की बेटी दुरपति बाई ने अपने पिता को आग की चपेट में देखा। उसने बिना देर किए एंबुलेंस की मदद ली और गंभीर रूप से झुलसे पिता को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बुजुर्ग पिता पर इस तरह जानलेवा हमला किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल आरोपी बेटे की इस हरकत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
युवक से मारपीट कर पल्सर की लूट...तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात के चंद घंटों में पुलिस ने बरामद की बाइक कलयुगी बेटे की हैवानियत: सीपत के ग्राम सेलर में दिल दहला देने वाली वारदात, 76 वर्षीय पिता पर पेट्रोल... मस्तूरी:- प्रधानमंत्री आवास की मजदूरी में सेंध! गरीब हितग्राहियों का पैसा दूसरे खातों में ट्रांसफर, ... 15 नवंबर से बिलासपुर के 154 केंद्रों में होगी धान खरीदी...14 नए केंद्र खुलने से किसानों को मिलेगी रा... मल्हार:- सरपंच पति को गाली देने से मना किया तो युवक पर लाठी से हमला.. दो पक्षों में हुई मारपीट, एफआई... शराब पीकर घर में करता था गाली-गलौच...71 वर्षीय पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को उतारा मौत के घाट, पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी... बिलासपुर के युवक की मौत, चालक घायल पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष.. युवक पर चापड़ से हमला, हथेली कटी, तीन आरोपियों पर FIR सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत... प्लेटिना चालक के खिलाफ मामला दर्ज हाइवा का डाला उठाकर सड़क पर दौड़ा रहा था चालक, सरकारी बोर्ड से टकराया, बिजली तार टूटकर गिरा, बड़ा हा...