बिल्हा

फिर एक किसान की सिर आई मुसीबत, फसल बेचने गए किसान के घर टूटा ताला…जमापूंजी हुई चोरी

रमेश राजपूत

बिल्हा – चोरो का आतंक अब ग्रामीण क्षेत्रों में जारी है। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली सवालो के कटघरे में आ चुकी है। एक ऐसा ही मामला बिल्हा थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहाँ ग्राम अमेरीकापा के एक किसान के घर मे चोरो ने दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी जानकारी मिलते ही प्रार्थी ने लिखित शिकायत बिल्हा थाने में दर्ज कराया है। जहाँ अमेरीकापा निवासी इश्नू निषाद ने बताया कि वह गुरुवार को अपने घर मे ताला लगाकर चना बेचने गया था। जहाँ से वह शाम घर आया तो उसके घर का ताला टूटा हुआ था। जब उसने घर के अंदर प्रवेश किया तो उसकी आँखें फटी की फटी रह गई।

उसने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर मे रखे अलमारी को तोड़ उसमे रखे तीन नग सोना का लकेट, आठ नग बिंछीया,दो जोडी पैर पट्टी, आठ नग मुंदरी एवं 200 रूपये नगद चोरी कर ले गया है। जिसकी कीमत करीब 20 हजार बताई जा रही है। हालाकि मामले में स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन दिनदहाड़े हुए इस चोरी की घटना ने चोरो के जहन में पुलिस के ख़ौफ़ की वास्तविकता साफ कर दी है। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस को सख्ती बरतने की जरूरत समझी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...