जांजगीर चाँपा

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर 39 लाख की ठगी का मामला, 3 आरोपियों को कलकत्ता से किया गया गिरफ्तार….4 अन्य की तलाश जारी

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले की पुलिस ने मोबाइल टावर लगाने के नाम पर 39 लाख रुपये ठगी करने वाले तीन आरोपियों को कोलकाता से ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तार कर जांजगीर लाई है । यह पूरा मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है जहां पर जांजगीर निवासी प्रार्थी शैलेंद्र कुशवाहा व्यक्ति ने उसकी जमीन पर मोबाइल टावर लगाने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में 39 लाख रुपये प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ठगी करने की रिपोर्ट 8 फरवरी 2021 को जांजगीर थाने में दर्ज कराई थी।

पीड़ित के मुताबिक मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी के अधिकारी होने का हवाला देते हुए आरोपियों ने उसे झांसे में लिया था जिसके बाद उससे अलग अलग डेट पर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर धीरे-धीरे उससे 39 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा कर ठग लिए। जांजगीर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद साइबर एक्सपर्ट की मदद से इन आरोपियों तक पहुंचने में सफलता पाई, जिसके बाद कोलकाता जाकर ट्रांजिट रिमांड लेकर इन्हें जांजगीर लाया गया है

आरोपियों के पास से 25 हजार रुपये नकदी के साथ कई बैंकों के एटीएम और कई पैन कार्ड भी बरामद किए गए हैं। इस मामले के चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है जिसके लिए टीम कोलकाता जाएगी और उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर जांजगीर लाएगी।

फिलहाल इन तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...