कोरबा

कोरबा ऑटो में सवार 16 बाराती, अनियंत्रित होकर पलटी घाट में… 3 की हुई मौत…मरने वालो में एक मासूम भी

रमेश राजपूत

कोरबा – पसान थाना इलाके के रामपुर-सेंदुरगढ़ के बीच बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी ऑटो सेंदुरगढ़ के पास पलट गई. दुर्घटनाग्रस्त ऑटो में करीब 16 लोग सवार थे इनमे से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, मरने वालों में एक छोटा बच्चा भी शामिल है जबकि इस हादसे में ऑटो के चालक ने भी दम तोड़ दिया है. सभी घायलों को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है.

सभी घायलों का उपचार जारी है। इस बारे में एक घायल अंगद सिंह ने बताया कि रामपुर (लैंगा) से ऑटो में सवार होकर बारातियों का ऑटो करीब 12:0 बजे सेंदुरगढ़ के लिए रवाना हुआ था। बारातियों से खचाखच भरी ऑटो अभी धवलपुर घाट के पास पहुंचा था चालक वाहन ने अपना नियंत्रण खो बैठा और ऑटो पलट गई।

यहां गंभीर रूप से घायल दो लोगो ने पोंड़ी भेजने के दौरान दम तोड़ दिया जबकि एक घायल की सांस कटघोरा अस्पताल में थम गई। पसान पुलिस ने इस मामले में अपनी विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...