रायगढ़

सड़क दुर्घटना से मृत व्यक्ति की नही हुई शिनाख्त… पुलिस जुटी परिजनों की तलाश में

रमेश राजपूत

रायगढ़– बीते 24.01.2024 की शाम थाना कोतरारोड़ अंतर्गत ग्राम कुसमुरा मेन रोड़ में ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से एक सायकल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को वाहन से इलाज के लिए केजीएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायल को डॉक्टर ने मृत बताया। अस्पताल से मिली सूचना पर थाना कोतरारोड़ में मर्ग कायम कर अज्ञात मृतक के परिजनों की पतासाजी के लिए कोतरारोड़ पुलिस द्वारा मृतक के फोटोग्राफ्स सरपंच, कोटवार ग्रुप में शेयर किया गया है। अब तक मृतक के परिजनों का पता नहीं चला है । मृतक की उम्र करीब 30-32 साल है, जो शर्ट, पैंट और एक जैकेट पहने हुए था । मृतक के पास सायकल के अलावा कोई पहचान पत्र, मोबाइल प्राप्त नहीं हुआ है, शव को मरच्युरी में रखवाया गया है । कोतरारोड़ पुलिस मृतक के वारिसान तक जानकारी पहुंचाने हेतु आम लोगों से अपील किया गया है कि अधिक से अधिक लोगों तक फोटोग्राफ शेयर करें तथा मृतक के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ के मोबाइल नंबर 9479193299 या थाना प्रभारी कोतरारोड़ के मोबाइल नंबर 9479193211 में सूचित करें ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...