बिलासपुर

अधिवक्ता के सुने मकान से 12 लाख से अधिक की चोरी, नगदी 7 लाख सहित सोने चांदी के जेवर हुए पार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र स्थित रामा वैली में किराए के मकान में रहने वाले अधिवक्ता के घर 21 से 23 फरवरी के दरमियान 12 लाख से अधिक की चोरी का मामला सामने आया है। जिसमें अज्ञात चोरों ने दरवाजे का लॉक खोलकर पूरे घर की तलाशी ली और चोरी कर फरार हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट के अधिवक्ता देवर्षी ठाकुर रामा वैली के मकान R5-11 में किराए पर निवास करते है, जो 21 फरवरी को परिवार सहित रायपुर और कांकेर चले गए थे, इसी दौरान 23 फरवरी को प्रार्थी के मुंशी फूलचंद रजक ने फोन कर सूचना दी कि घर में चोरी हो गई है, जिसके बाद उन्होंने घर पहुँचकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था अलमारी खुला हुआ था,

सामान को चेक करने पर अलमारी में रखे नगद सात लाख रूपये ,सोने के 03 नग बिस्किट जिसका वजन करीब 10 ग्राम, 04 नग सोने की चैन, 04 नग सोने के चूड़े, 06 नग सोने की अंगुठिया एवं 01 नग चांदी का ब्रेस्लेट सभी कीमती कुल 12 लाख रूपये एवं सोने चांदी के खरीदी बिल भी नही गायब थे, प्रार्थी ने उक्त नगदी रकम लोन पटाने के लिए रखे थे, जिसे अज्ञात चोर दरवाजे का लॉक खोलकर अंदर घुसकर चोरी कर ले गया है। मामले में चकरभाठा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...