रायगढ़

जमीन विवाद में पति पत्नी की निर्मम हत्या.. शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, ब्लाइंड डबल मर्डर का हुआ खुलासा

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड डबल मर्डर का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। वर्षों पुराने भूमि विवाद में दो सगे भाइयों ने एक बुजुर्ग दंपति की टांगी से हत्या कर दी और वारदात को हादसा दिखाने के लिए शवों समेत घर में आग लगा दी। पुलिस ने वैज्ञानिक जांच, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मामला ग्राम क्रोंधा देवमारीडांड का है। 15 जुलाई को मंगल राठिया 65 वर्ष और उनकी पत्नी पुनाई बाई राठिया 55 वर्ष के जले हुए शव उनके घर के भीतर मिले थे।

सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस, एफएसएल टीम और पुलिस डॉग रूबी मौके पर पहुंची। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद हुई। डॉग रूबी ने उसी टांगी की गंध के आधार पर श्याम लाल राठिया तक पहुंचने का संकेत दिया, जिससे जांच को अहम दिशा मिली। जांच में पता चला कि मृतक और आरोपियों के बीच वर्ष 2013 से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते 14 जुलाई की रात श्याम लाल राठिया और उसका भाई जीवन लाल राठिया टांगी लेकर मृतक के घर पहुंचे। दरवाजा खुलते ही उन्होंने मंगल राठिया पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। शोर सुनकर बाहर आई उनकी पत्नी पुनाई बाई को भी मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दोनों ने शवों पर कपड़े और घरेलू सामान डालकर आग लगा दी तथा घर के दो कमरों में भी आग लगा दी, ताकि हत्या को दुर्घटना का रूप दिया जा सके।

पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम पर हत्या में प्रयुक्त टांगी और घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपी श्याम लाल राठिया 32 वर्ष और जीवन लाल राठिया 48 वर्ष निवासी ग्राम कोंध्रा, थाना धरमजयगढ़ को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि अपराध कितना भी सुनियोजित क्यों न हो, वैज्ञानिक विवेचना और सशक्त पुलिसिंग के सामने अपराधी बच नहीं सकते। उन्होंने लोगों से भूमि विवाद जैसे मामलों का समाधान कानून के दायरे में करने की अपील की।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,