बिलासपुर

शहर में अपरहण की घटना के मामले से मचा हड़कंप, जबकि मामला निकला कुछ और…पुलिस ने महज 2 घंटे में सुलझाया मामला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया जब यहा एक चौक से एक युवती के अपहरण की खबर सामने आई इतना सुनते ही पुलिस भी सकते में आ गई। आनन-फानन में पुलिस ने टीम बनाकर शहर में कड़ी नाकेबंदी की। इस दौरान सफेद रंग की कार में अपहरण होने की जानकारी मिली। पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए सभी कारों की बारीकी से जांच की और आने जाने वालों से पूछताछ करते हुए उनके आधार कार्ड को भी चेक किया ।इसी बीच पुलिस को यह सूचना मिली की समीर खान नाम का युवक इनके साथ देखा गया है। पुलिस ने उसका नंबर पता किया और फिर नंबर को लोकेशन ट्रेस करने के लिए डाला इसके बाद उक्त

मोबाइल नंबर का लोकेशन मगरपारा स्थित आर्य समाज दिखाया जाने लगा । पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास पूछताछ की इसके बाद फिर लोकेशन निकलवाया गया तो वही का पाया गया ।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यहां दो युवक और युवती को अपने साथ थाने ले आई। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई की महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी अदिति सिंह का कुदुदंड निवासी आशुतोष गौतम से प्रेम प्रसंग चल रहा था ।इन दोनों ने आपस में विवाह के बंधन में बंधने की ठानी और फिर आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी कर ली।इनके दोस्त समीर खान ने इनकी मदद की।क्योंकि दोनों बालिग हैं इस मामले में पुलिस ने दोनों को समझाकर विदा कर दिया।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,