मस्तूरी

मस्तूरी:- क्षेत्र में बाइक चोरी को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार…. कब्जे से 3 बाइक जब्त

उदय सिंह

मस्तूरी – क्षेत्र में बाइक चोरी के बढ़ते मामलो के बीच पुलिस ने 2 बाइक चोरो को गिरफ्तार किया है, जिनसे 3 चोरी की बाइक को बरामद किया गया है। दरअसल प्रार्थी कांति कुमार कुर्रे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 22.07.2024 को अपनी बाईक क्रमांक सीजी 04 के व्ही 0845 से जयरामनगर साप्ताहिक बाजार सब्जी लेने के लिए गया हुआ बाइक को अमर दुकान के पास लॉक करके खड़ी किया था शाम करीब 05:00 बजे वापस आकर देखा बाइक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया था। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम एरमसाही में संदेही द्वारिका मिश्रा उर्फ आकाश पिता स्व रामप्रसाद मिश्रा उम्र 32 साल पता करगीरोड थाना कोटा है, जिसे अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूछताछ किया जो दिनाक घटना समय को जुर्म करना स्वीकार करने पर मामले में चोरी गई बाइक को मौके पर बरामद किया गया तथा आरोपी के कथन के आधार पर मामले के दूसरे आरोपी आकाश भार्गव पिता राजेन्द्र भार्गव उम्र 32 साल निवासी कछार थाना मस्तुरी से दो अन्य बाइक हीरो होण्डा पैशन को कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया। उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी अवनीश पासवान ,प्रधान आरक्षक विजयदीप त्रिपाठी, आरक्षक राकेश बंजारे मिथलेश सोनवानी,दिनेश निराला का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...