रायगढ़

VIDEO:- छत्तीसगढ़ में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़…869 बोतलें, 240 लीटर नकली शराब जब्त, करोड़ों के नेटवर्क का खुलासा

रमेश राजपूत

रायगढ़ – पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनागर में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली एवं मिलावटी शराब जब्त की है। कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम धनागर निवासी दुष्यंत पटेल उर्फ पप्पू लंबे समय से नकली शराब तैयार कर बाजार में खपा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने अपने प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर आरोपी के पास भेजा। खरीदकर लाई गई शराब के लेबल, होलोग्राम, स्वाद और सुगंध संदिग्ध पाए जाने के बाद संयुक्त टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि दुष्यंत पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के घर परिसर स्थित कोठे से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद हुई। जब्त शराब में रॉयल स्टेज, आईबी, ब्लैक डॉग, गोवा, रिजर्व क्वार्टर और किंगफिशर जैसे नामी ब्रांडों की पैकेजिंग का उपयोग किया जा रहा था।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने भाई सुभाष पटेल और सहयोगी विनय सिंह के साथ मिलकर अरुणाचल प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ से शराब लाते थे। इसके बाद उसमें स्प्रिट एवं अन्य पदार्थ मिलाकर मात्रा बढ़ाई जाती थी। रेड लेबल चायपत्ती का उपयोग कर शराब का रंग और स्वाद तैयार किया जाता था। पुराने शराब की बोतलों को साफ कर उन पर नकली लेबल और होलोग्राम चिपकाकर दोबारा पैकिंग की जाती थी। बाद में इस नकली शराब को कोचियों के माध्यम से बाजार में असली शराब के रूप में बेचा जाता था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 869 नग विभिन्न पैमानों की करीब 240 लीटर नकली शराब, 560 शराब बोतलों के ढक्कन, स्प्रिट के ड्रम, केटली और बड़ी संख्या में खाली बोतलें जब्त की हैं। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 2 लाख 16 हजार 245 रुपये बताई गई है। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कोरोना काल से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था।पुलिस ने मामले में दुष्यंत पटेल, सुभाष पटेल और विनय सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अवैध शराब के पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर उसके प्रत्येक सदस्य के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...