बिलासपुर

महिला हुई साइबर ठगी का शिकार…कैशबैक के चक्कर मे एकाउंट से हुए 65 हजार रुपए पार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच आम जनता में जागरूकता की कमी ठगी के लिए एक बड़ी वजह बनी हुई है, क्योंकि स्थानीय पुलिस के लाख कोशिशों के बाद भी आम जनता ठगों के झांसे में आकर अपनी गोपनीय जानकारी उनके साथ साझा कर देते हैं जिसके बाद उनके साथ चंद मिनटों में ही ठगी की बड़ी घटना घट जाती है। एक ऐसा ही ताजा मामला तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने आया है जहां रेलवे में स्टेनों पद में पदस्थ एक महिला कर्मचारी के साथ 65000 की ठगी हुई है। जिसकी लिखित शिकायत बलौदा बाजार निवासी दामिनी लहरी ने तोरवा थाने में दर्ज कराई है। जहा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह वर्तमान में गांधी चौक के पास रहकर रेल्वे जीएम आफिस में अप्रेन्टिस स्टेनों का काम करती है। 10 मार्च को उनके मोबाईल नंबर में अनजान नबर से कॉल आया। जिसमे शातिर ठगो ने अपने आप को फ़ोन पे कंपनी का अधिकार बताया और उनके 1100 कैशबेक ऑफर मिलने की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने प्रार्थिया से ओटीपी नम्बर पूछ लिया। जिसके बाद 1100 रुपये तत्काल उनके खाते से कट गया और फिर क्रमश 1100, 1100,1100, 9999, 9882, 19796.73, 20837.65 रूपए कट गया। जब तक प्रार्थिया को कुछ समझ आ पता तब तक उसके अकाउंट से 65015 रुपए ट्रान्सफर हो चुके थे। जिसके बाद प्रार्थिया को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ जिसकी शिकायत उन्होंने तोरवा थाने में दर्ज कराई है इधर मामले में तोरवा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...