बिलासपुर

मिशन अमृत की खुदाई शहर के लिए बना नासूर, रेस्टोरेशन के लिए 10 अक्टूबर की मियाद तय, नहीं होगा भुगतान

डेस्क

मंगलवार को निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने अमृत मिशन के तहत शहर में चल रहे पाइप लाइन विस्तार कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कमिश्नर पाण्डेय ने अमृत मिशन के तहत पाइप लाइन कार्य कर रहे ठेकेदार व कंपनी के अधिकारियों को जमकार फटकार लगाई। कमिश्नर श्री पाण्डेय ने 10 अक्टूबर तक शहर भर में की गई खुदाई का रेस्टोरेशन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अमृत मिशन के तहत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पाइप लाइन विस्तार कार्य चल रहा है। इससे सड़क किनारे खुदाई करने और प्रापर रेस्टोरेशन नहीं करने से आम लोगों को परेशानी होने की लगातार शिकायत मिल रही थी। इसपर कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने अमृत मिशन के तहत कार्य कर रहे ठेकेदार व कंपनी सहित निगम के जल विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान सबसे पहले रेस्टोरेशन कार्य के संबंध में कमिश्नर श्री पाण्डेय ने जानकारी ली। इस दौरान तय लक्ष्य के तहत कार्य नहीं होने और प्रापर रेस्टोरेशन नहीं करने पर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने कार्य कर रहे ठेकेदार व कंपनी के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

कमिश्नर श्री पाण्डेय ने कहा कि जहां भी सड़क के किनारे खुदाई की जा रही है, वहां हाइड्रोटेस्टिंग करने के बाद प्रापर रेस्टोरेशन करना है। सड़क किनारे खुदाई होने से मिट्टी फैली रहती है और इससे वहां के निवासियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान कमिश्नर श्री पाण्डेय कार्य में तेजी लाने व अधिक लोगों की टीम लगाकर 10 अक्टूबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कमिश्नर श्री पाण्डेय ने रेस्टोरेशन कार्य पूर्ण नहीं करने तक ठेका कंपनी को किसी भी तरह के भुगतान नहीं करने की बात कही।
बैठक में निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने प्रापर रेस्टोरशन नहीं होने पर ठेकेदार व उनके कर्मचारियों पर भी कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा उपकरण के साथ समय पर कार्य नहीं होने पर ठेकेदार व कर्मचारियों हटाने की बात कही।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...