जांजगीर चाँपा

चुनावी रंजीश मे दी हत्या के लिए 10 लाख की सुपारी, महिला उपसंरपच और उनके परिजन सुपारी किलर सहित गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले मे चुनावी रंजीश के चलते हसौद थाना क्षेत्र के भातमाहुल ग्राम पंचायत के सरपंच के पुत्र को मरवाने के लिए 10 लाख की सुपारी देने का मामला सामने आया है। इस मामले मे पुलिस ने गांव के महिला उपसरपंच सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। सुपारी लेने वाले वेब चैनल के पत्रकार बताए जा रहे हैं। हसौद पुलिस ने प्रार्थी विजय चंद्रा की शिकायत पर हत्या के षड़यंत्र का खुलाशा किया है। सुपारी किलरों से एडवांस के बतौर लिए गये 5 लाख रूपयों मे से 2 लाख 40 हजार रूपये जब्त भी किया है। 


दरअसल त्रीस्तरी पचांयत चुनाव मे प्राथी विजय चंद्रा के पिता भगवान लाल चंद्रा सरपंच पद पर विजयी हुए थे। वर्तमान सरंपच के पुत्र विजय चंद्रा के खिलाफ हत्या की सुपारी देने वाले आरोपी राजकुमारी चंद्रा वर्तमान मे गांव की उपसरपंच है वहीं उनके परिजन को सरपंच पद पर हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव के दौरान भी आरोपियों द्वारा मतदान दल और पुलिस पार्टी पर हमला किया था जिसमे सभी को आरोपी बनाया गया था वहीं एकबार फिर चुनाव की पुरानी रंजीश को भुनाने आरोपियों ने वेब चैनल के पत्रकार रणधीर कश्यप और गोविंद चंद्रा को 10 लाख की सुपारी विजय चंद्रा को मारने के लिए दी थी।

5 लाख रूपये का एडवांस भी दिया गया था मगर प्राथी विजय चंद्रा को इस बात की भनक लग गई और उसने 2 मार्च को पुलिस थाना हसौद मे रिपोर्ट दर्ज करा दिया जिसके बाद हरकत मे आई पुलिस ने सभी आरोपरियों को कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया है। 

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,