बिलासपुर

बिलासपुर – रायपुर हाइवे में छत्तीसगढ़ी एक्टर अनुपम भार्गव की कार हुई हादसे का शिकार..एक्टर की मौके पर मौत, पत्नी घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता बिलासपुर निवासी अनुपम भार्गव का सड़क हादसे में निधन हो गया है। गुरुवार को वे अपनी पत्नी के साथ बिलासपुर से सेंट्रो कार से रायपुर जा रहे थे । हादसे में उनकी कर के परखच्चे उड़ गए। 7 दिसंबर 1987 को जन्मे अनुपम ने हास्य व्यंग्य कार्यक्रम के साथ स्थानीय लोकल चैनल सीसीएन के साथ शुरुआत की थी। 2008 में वे एफएम रेडियो में जॉकी भी बने । काफी समय तक आरजे रहने के बाद 2016 में उन्होंने बतौर डायरेक्ट मिशन छत्तीसगढ़ से अपनी शुरुआत की। 2017 में तीन ठन भोकवा फिल्म से उन्होंने अभिनय सफर की शुरुआत की। सात से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके अनुपम ने 6 से अधिक फिल्मों में निर्देशन भी किया था।

एक्शन, कॉमेडी और रोमांस के वे महारथी माने जाते थे। टिकट टू हॉलीवुड, हमर फैमिली नंबर 1, 3 ठन भोकवा , तीन ठन भोकवा रिटर्न, मिशन छत्तीसगढ़, रजनी,जिमी कांदा,खांटी मितान कृष्णा अनुज जैसी कई लोकप्रिय फिल्म के कारण अनुपम छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय अभिनेता थे। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में उनकी पत्नी निकिता जायसवाल भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा है कि किसी काम से अनुपम मुंगेली आए थे , जहां से वे अपनी कार से अपनी पत्नी निकिता जायसवाल के साथ रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान सरगांव के पास उनकी कार को ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही अनुपम भार्गव की मौत हो गई, तो वहीं उनकी पत्नी निकिता जायसवाल को भी चोट आई है, जिन्हें अपोलो में भर्ती कराया गया है। एम्बुलेंस दोनों को सिम्स लेकर आई थी। अनुपम अपने माता पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके बुजुर्ग माता-पिता सूर्य विहार सरकंडा में किराए के मकान में रहते हैं, जिनके कोई करीबी रिश्तेदार भी नहीं है। इस दिल दहला देने वाली खबर के बाद वे गहरे सदमें में है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान