बिलासपुर

जिला पंचायत कार्यालय से जिला समन्वयक की कम्प्यूटर हुई चोरी, टेबल से गायब सीपीयू के लिए दर्ज कराया गया एफआईआर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के विकास की रूपरेखा तय करने वाले कार्यालय से कंप्यूटर की चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें एक महीने बाद अधिकारियों ने गंभीरता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई पूरी कराई है। मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत बिलासपुर के कार्यालय में जिला समन्वयक शरद पांडेय की टेबल से कंप्यूटर का सीपीयू चोरी हो गया है। यह घटना 28 जनवरी से पहले की बताई जा रही है, जिसके संज्ञान में आते ही अधिकारियों को सूचना दी गई और आंतरिक स्तर पर पड़ताल भी की गई लेकिन जब सीपीयू का पता नही चल पाया तो अब मामले में चोरी की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई है।

जिले के इस महत्वपूर्ण कार्यालय से कंप्यूटर सीपीयू के चोरी किसी बड़ी लापरवाही या गड़बड़ी की आशंकाओं को दर्शा रहा है, फ़िलहाल मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई। गौरतलब है कि पिछले दिनों ही जिला पंचायत से एक क्लर्क के ऊपर विधायक के फर्जी हस्ताक्षर का फायदा उठाकर गड़बड़ी का खुलासा हुआ था, वही अब कंप्यूटर सीपीयू की चोरी की घटना सामने आई है।

error: Content is protected !!
Letest
नाबालिग को भगाकर किया दुष्कर्म... फिर जहर पिलाकर की आत्महत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार न्यायधानी में नशे का सामान:-प्रतिबंधित एमडीएमए के साथ ग्राहक तलाश रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 13 लाख का म... VIDEO पचपेड़ी:- बाइक टक्कर के बाद आरोपियों ने मचाया था तांडव… लाठी, ईंट और पेचकस से खूनी हमला करने व... “भाई छोड़ने क्यों नहीं आया?”… ताने से शुरू हुआ विवाद, मायके से लौटी पत्नी का पति ने कैंची से काटा गल... 7.87 लाख की ठगी का मामला... फर्जी बिल और ई-वे बिल भेजकर कारोबारी को लगाया चूना, VIDEO:- कोतवाली थाना से चंद कदम दूर गोलबाजार के कपड़ा दुकान में चोरी… शेड काटकर घुसा चोर, पुलिस के ल... मस्तूरी:-जमीन बंटवारे ने भाइयों को बनाया दुश्मन...हक की लड़ाई में सभी हुए लहूलुहान, कुल्हाड़ी, रॉड, फ... न्यायधानी में बेखौफ गांजे की सप्लाई...ई रिक्शा में लोड 90 किलो गांजा के साथ 8 महिलाएं गिरफ्तार, मटिय... फार्म हाउस के बाद अब सिल्वर रिसॉर्ट में सजी थी जुए की महफिल...कोटा पुलिस की रेड में 5 जुआरी धराए, जांजगीर-चांपा पुलिस का एक्शन प्लान... तबादले के साथ गठित हुई माइनिंग टास्क फोर्स, अवैध रेत उत्खनन पर...