कोटा

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से दो मासूमों की हुई थी मौत…आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी बेलगहना में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के कारण दो मासूम बच्चों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया था। पुलिस ने आरोपी दीपक गुप्ता उर्फ चिंटू गुप्ता (37 वर्ष), निवासी टेंगनमाडा, करवा, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 जुलाई 2024 को करवा निवासी जब्बार अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके दोनों पुत्र इरफान अली (13 वर्ष) और इमरान अली (14 वर्ष) की झोलाछाप डॉक्टर चिंटू गुप्ता द्वारा किए गए गलत इलाज से मृत्यु हो गई है। इस सूचना पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गहराई से जांच की गई, जिसमें एफएसएल रिपोर्ट, हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट सहित सभी वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी दीपक गुप्ता के पास कोई वैध चिकित्सा लाइसेंस नहीं था और वह अवैध रूप से इलाज कर रहा था। आरोपी की लापरवाही और अयोग्यता के चलते दोनों बच्चों की जान चली गई। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 105 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में टीम ने 16 अप्रैल 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड में भेजा गया।इस कार्रवाई में चौकी बेलगहना प्रभारी उप निरीक्षक भावेश शेंडे, सउनि भरत राठौर एवं आरक्षक तरुण केशरवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल पंजीकृत और योग्य डॉक्टर से ही इलाज कराएं, जिससे इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बचा जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी