रतनपुर

स्कूल प्रबंधन ने शुरू की मुहिम, ब्लड कैंसर से ग्रसित शौर्य के लिए जुटाई जा रही मदद….इलाज के लिए जरूरत है फंड की

जुगनू तंबोली

रतनपुर – रतनपुर स्थित इंटेलीजेंट पब्लिक स्कूल में के.जी 1 में अध्ययनरत 4 वर्षीय बच्चे शौर्य अग्रवाल को ब्लड कैंसर हो गया है।बच्चे के पिता मुकेश अग्रवाल की आर्थिक स्थिति सही नही होने के कारण वे इलाज में लगने वाले लाखों रुपयों का इंतजाम कर पाने में असमर्थ हैं अतः ऐसी स्थिति में बच्चे का जीवन बचाने हेतु फंड जुटाने के लिए इंटेलीजेंट पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने #हेल्फ़फारशौर्य (#helfforshorya)मुहिम शुरू की है।इस सम्बंध में विद्यालय के संचालक हरीश चंदेल ने बताया कि बच्चे का जीवन बचाने हेतु सभी को आगे आ कर इस मुहिम का हिस्सा बनना होगा।बच्चे के इलाज हेतु स्वेच्छा से राशि उसके पिता मुकेश अग्रवाल के  छत्तीसगढ राज्य ग्रामीण बैंक एकाउंट नम्बर-77002825984 में सीधे जमा कराई जा सकती है। बैंक शाखा का आई एफ एस सी कोड SBIN0RRCHGB है। आर्थिक सहायता फोन पे के माध्यम से भी पिता मुकेश अग्रवाल के फोन नम्बर 9993010515 के जरिये सीधे ट्रांसफर की जा सकती है। मुहिम संचालक हरीश चंदेल ने सभी लोगो से अपील की है कि वे शौर्य का अमूल्य जीवन बचाने हेतु मुक्त हस्त से दान करें ताकि उसका महंगा इलाज कराया जा सके।वर्तमान में बालक शौर्य का इलाज रायपुर के हॉस्पिटल में जारी है और डॉक्टरों द्वारा मुम्बई के स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज हेतु रेफर किया गया है।सोशल मीडिया और अन्य माध्यमो के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करने का अभियान किसी के घर की मुस्कान वापस लौटा सके तो मानवता हेतु एक मिसाल होगी।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...