बिलासपुर

फीस नहीं पटा पाने पर निजी स्कूल ने रोकी मार्कशीट…कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश, जनदर्शन में पहुँचे ट्रांसफर रुकवाने शिक्षक भी

रमेश राजपूत

SGN बिलासपुर – कलेक्टर सौरभ कुमार ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज लगातार दो घण्टे तक बैठकर लोगों की समस्याएं एवं दुख-दर्द बड़ी इत्मीनान से सुनी। शहर सहित दूर-दराज से आये ग्रामीणों से एक-एक कर आवेदन लेकर बारीकी से अवलोकन करते हुए उनका समाधान किया। जनदर्शन में आज 110 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें गंभीर किस्म के 47 आवेदनों को टीएल पंजी में दर्ज करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा की बैठक में जवाब के साथ हाजिर होने को कहा है। गरीब परिवार के 8 लोगों का मौके पर ही जनदर्शन में ही राशन कार्ड बनाकर वितरित किये गये। कलेक्टर ने हाल ही में किये गये तबादला से असंतुष्ट शिक्षकों को डीपीआई में अपील करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को तबादला निरस्त अथवा संशोधित करने का अधिकार नहीं हैं। जनदर्शन में कई शिक्षकों ने तबादला निरस्त कराने को लेकर आवेदन दिये हैं।

जनदर्शन में आज तालापारा निवासी फहीम सिद्धिकी ने बताया कि स्थानीय ब्रजेश इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रबंधन ने फीस पटाने में उनके बच्चों की मार्कशीट रोक दी है। बार-बार निवेदन के बावजूद वे दो साल से मार्कशीट उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। कलेक्टर सौरभकुमार ने जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच कर स्कूल प्रबंधन के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मस्तूरी तहसील के ग्राम बोहारडीह एवं केवंटाडीह के किसानों ने वर्तमान खरीदी केन्द्र गोड़ाडीह की अत्यधिक दूरी एवं नाले का हवाला देते हुए बोहारडीह में धान खरीदी केन्द्र खोलने के लिए अनुरोध किया। कलेक्टर ने खाद्य नियंत्रक को उनका आवेदन भेजते हुए मामले का परीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है। बिल्हा तहसील में कोविड टीकाकरण के लिए आउटसोर्स किये गये कर्मियों को दिसम्बर से फरवरी तीन महीने का मानदेय नहीं मिलने संबंधी प्राप्त शिकायत की जांच सीएमएचओ करेंगे।

कलेक्टर ने सिल्दहा के कन्हारपारा में निजी भूमि पर स्थापित ट्रांसफार्मर को अन्यत्र लगाने को कहा है। सरपंच सहित ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर फिलहाल खराब हो गया है। निजी भूस्वामी द्वारा असहयोग किये जाने के कारण इसकी मरम्मत नहीं हो पा रही है। कलेक्टर ने बिजली विभाग के ईई को इसका परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मस्तूरी तहसील के ग्राम धनगंवा में आंगनबाड़ी केन्द्र दो के सामने निजी व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत पंचों एवं ग्रामीणों ने की है। कलेक्टर ने तहसीलदार को तत्काल बेजा कब्जा हटाकर सूचित करने कहा है। अरपा भैंसाझार बैराज परियोजना से प्रभावित भागवत प्रसाद मिश्रा को उनके अधिग्रहित किये गये भूमि का मुआवजा तीन साल बाद भी नहीं मिल पाया है। कलेक्टर ने एसडीएएम कोटा को उनका आवेदन भेजते हुए तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर से बिल्हा ब्लॉक के किरारी गोढ़ी निवासी थैलेसेमिया पीड़ित 12 वर्षीय बालक के पिता गोवर्धन पाटले ने भी मुलाकात कर अपना दर्द सुनाया। कलेक्टर ने डॉ. खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत प्रकरण तैयार अनुशंसा सहित रायपुर भेजने को कहा है।

error: Content is protected !!
Letest
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम...