मस्तूरी

मस्तूरी:- खाद, बीज और केसीसी ऋण के लिए भटक रहे किसान… संस्था प्रबंधक की मनमानी से जैतपुरी में पिछड़ रही खेती

उदय सिंह

मस्तूरी – विकासखंड अंतर्गत आने वाले शाखा लोहर्सी के ग्राम जैतपुरी के किसान सेवा सहकारी समिति प्रबंधक की मनमानी के शिकार हो रहे है, अभी तक खेती किसानी के लिए उन्हें केसीसी ऋण, खाद बीज का वितरण नही किया गया है, जिससे सहकारी समिति के अंतर्गत आने वाले 5 ग्राम जैतपुरी, रहटाटोर,मनवा, पताईडीह,सेमरा (मौहाडीह) के किसानों की चिंता बढ़ चुकी है।

मामले की शिकायत किसानों ने जिला प्रशासन से भी की है और जल्द से जल्द राहत दिलाने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार सेवा सहकारी समिति जैतपुरी के संस्था प्रबंधक दीपक तिवारी की नियुक्ति ही विवादित रही है, जिसके द्वारा पूर्व में धान खरीदी के नाम पर किसानों से अवैध वसूली की गई थी, जिसकी शिकायत किसानों ने उच्च अधिकारियों से की थी, जिसकी रंजिश रख संस्था प्रबंधक द्वारा अब किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।

किसानों की नही हो रही सुनवाई…

क्षेत्र के किसानों ने पूर्व में भी संस्था प्रबंधक पर भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायत की थी, लेकिन उसके बाद भी संस्था प्रबंधक पर कोई कार्रवाई नही हुई और यही वजह है कि इस वर्ष उसके द्वारा अनुपस्थित रहकर किसानों को भटकाया जा रहा है और अपना बदला लिया जा रहा है, जिसकी शिकायत किसानों ने एक बार फिर की है।

मजबूर किसान मार्केट से खरीद रहे खाद…

मामले में जब किसानों से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि सोसायटी से खाद नही मिलने पर मजबूरन उन्हें मार्केट से ओवररेट में खाद खरीदना पड़ रहा है, जिससे दोहरी मार उन्हें पड़ रही है, किसानों की समस्या की ओर सरकार को जल्द निर्णय लेकर व्यवस्था पर निगरानी रखने की आवश्यकता है।

उच्च अधिकारियों ने तत्काल राहत के दिये निर्देश…

जैतपुरी में किसानों को खाद बीज और केसीसी ऋण नही मिलने की जानकारी से गोधुली वर्मा सहकारिता अधिकारी को अवगत कराया गया तो उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने पर संस्था प्रबंधक पर नियमानुसार कार्रवाई प्रस्तावित कर दी गई है वही केसीसी की प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही है ताकि किसानों को अविलंब खाद वितरण किया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट