रतनपुर

महिला दिवस पर महिला स्व सहायता समितियों का सम्मान….शासकीय महाविद्यालय ने किया आयोजन

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर द्वारा 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के गोद ग्राम घासीपुर की महिला समूहों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु पुष्प एवम् स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि ग्राम घासीपुर की महामाया स्व सहायता समिति द्वारा स्कूलों के लिए मध्यान्ह भोजन तैयार किया जाता है। शक्ति महिला स्व सहायता समूह द्वारा रतनपुर एवम् समीप के अन्य स्कूलों को रेडी टू ईट के अंतर्गत दलिया निर्माण कर वितरित किया जाता है।

जय दुर्गे स्व सहायता समूह के द्वारा ग्राम के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों यथा गोठान, स्कूल, मंदिर, तालाब आदि की सफाई का कार्य किया जाता है।महाविद्यालय द्वारा तीनों समितियों के कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम में राजकुमारी, उमाबाई, भुवनेश्वरी मरावी, उप सरपंच धर्मेंद्र सिंह पोर्ते, भागवत यादव सहित महाविद्यालय के प्राचार्य डा आर एस खेर, डा अजरा कुरैशी, डा श्रद्धा दुबे, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो देवलाल उइके सहित अन्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार