रतनपुर

पुलिस आई एक्शन मोड में, 16 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार… होली के पहले आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई जारी

जुगनू तंबोली

रतनपुर – होली को शांति पूर्ण निपटाने के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैदी के साथ जुट गया है। जिसकी शुरुआत अब ग्रामीण क्षेत्रों से हो गई है। जहाँ स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ अपने कान खड़े कर लिए है और विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की कार्यवाही की गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को रतनपुर पुलिस द्वारा गुंडे बदमाशों की धरपकड़ की गई। जहा रतनपुर पुलिस ने अलग अलग जगहों से 16 वारंटियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। गौरतलब है कि होली के नजदीक आते ही देखा जाता है कि असामाजिक तत्व हावी होकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। जिसको लेकर आम जनता को खासा परेशान होना पड़ता है। जिससे निपटने रतनपुर पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। सबसे पहले रतनपुर पुलिस ने होली के पूर्व ही रतनपुर के आसपास सवेंदनशील इलाको पर फोकस कर रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र के वारंटियों और गुंडे बदमाशों में ख़ौफ़ घर करने लगा है। वही रतनपुर पुलिस ने लगातार धरपकड़ की कार्यवाही करने की बात कही है। 

error: Content is protected !!
Letest
मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज,