बिलासपुर

जनता कर्फ़्यू के दौरान घर के बाहर खड़े ऑटो को अज्ञात लोगों ने किया आग के हवाले, वाहन मालिक को पहुँचाया नुकसान….धमकी देने वालो पर संदेह

रमेश राजपूत

बिलासपुर- जनता कर्फ़्यू के दौरान एक ओर सभी लोग बंद का समर्थन कर अपने घरों में बैठे तो वही सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गणेश नगर में रहने वाले ऑटो चालक अभिषेक पटेल के लिए यह रात किसी त्रासदी से कम साबित नही हुई, क्योकि किसी अज्ञात लोगों ने उसके परिवार की आजीविका चलाने वाले ऑटो को आग के हवाले कर दिया, प्रार्थी अभिषेक पटेल पिछले 2 वर्षो से ऑटो क्रमांक सीजी 10 टी 4470 को चला अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है, जिसने 22 मार्च को अपनी ऑटो को जनता कर्फ़्यू के दौरान घर के बाहर ही खड़ा कर दिया था, लेकिन देर रात 3 बजे के करीब किसी ने उस ऑटो को आग के हवाले कर दिया जिससे उसकी कमाई का जरिया ही छीन गया ऑटो बुरी तरह से जल गई जिसे खुद से रात में ही बुझाया गया, प्रार्थी ने मामले में पूर्व में उसे धमकी देने वाले मोहल्ले के लल्लू यादव, गोविंद नेताम उर्फ डोकरा, सोनू उर्फ मुकेश नेताम एवं अन्य पर संदेह जताया है, जिन्होंने रंजिशवश ऑटो जलाने की धमकी उसे पूर्व में दी थी, फ़िलहाल सिरगिट्टी पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...