बिलासपुर

सीएम की फटकार का असर…शहर में हुक्काबार पर कार्रवाई जारी, बड़ी मात्रा में सामान जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दीपक झा के द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे इसी दौरान विद्यानगर स्थित स्टाईल बेल्ट का संचालक हुक्का तथा हुक्का सामग्री काफी मात्रा में रखा है तथा हुक्का भी उपलब्ध करा रहा है कि सूचना मिली, जिस पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुये, तत्काल थाना तारबाहर से थाना प्रभारी जे पी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठीत कर एक व्यक्ति को हुक्का पीने तथा हुक्का सामग्री लेने के लिये रूपय देकर विधानगर रोड स्थित स्टाईल बेल्ट दुकान में भेजा गया जो दुकान संचालक द्वारा उक्त व्यक्ति को हुक्का तथा हुक्का सामग्री कीमती 1000 रू प्रदाय करते पकडा गया मौके पर दुकान संचालक को इस संबंध में नोटिस दिया गया जो संचालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया जो आरोपी दुकान संचालक का कृत्य कोटपा एक्ट के तहत होने से दुकान में रखे 16 नग हुक्का पाट , 850 नग अलग – अलग फ्लेवर के पैकेट , 12 नग अलग – अलग फ्लेवर के बड़े डिब्बे , 7500 नग फील्टर , 200 नग हुक्का पाईप , 60 नग क्वाईल तथा अन्य सामग्री जिनकी अनुमानित कीमत करीबन 2,50,000 रू को जप्त किया गया आरोपी को कोटपा एक्ट के तहतगिरफ्तार किया गया । ज्ञात हो कि वरिष्ट अधिकारियों द्वारा हुक्का बार तथा अवैध बिकी के संबंध में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है जिसके परिपालन में थाना तारबाहर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित होटल , बार तथा संभावित स्थानो पर लगातार रेड कर कार्यवाही की जा रही है । अवैध रूप से संचालित हुक्का बार के विरूध्द तारबाहर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि बिलासपुर के श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में डीएनबी शिक्षा को मिली नई पहचान, अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्... आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल,