महासमुंद

कोरोना वैक्सीन लगने के बाद बुजुर्ग की मौत का मामला, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप…. जिले की टीम हुई रवाना

रमेश राजपूत

महासमुंद–  एक तरफ कोरोना अपना आतंक मचा रहा है तो वही दूसरी तरफ कोरोना वेक्सीन भी आफत बन बैठी है। एक साल से लोग जिस वेक्सीन का इंतज़ार कर रहे थे, अब उसी वेक्सीन को लगवाने लोग बचने लगे है। मार्च 2020 में कोरोना का आतंक चरम पर था, जो अब भी बरकरार है। मार्च 2021 में भी कोरोना लोगों को अपना शिकार बना रहा है। कोरोना वेक्सीन के आने से भले ही लोगों ने राहत की सांस ली, पर अब लोग इसे लगवाने से कतरा रहे है। क्योकि आए दिन कई तरह की खबरे सामने आ रही है जिंसमे वेक्सीन लगवाने के बाद कभी फिर से लोग पॉजिटिव हो जा रहें है तो वही वेक्सिनेशन के बाद तबियत बिगड़ जा रही है।एक ताज़े मामले में पिथौरा ब्लाक के ग्राम सावित्रीपुर में कोविड-19 का टीका लगने के बाद 58 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिल रही है। खबर के मुताबिक कल उसे कोविड-19 का टीका लगा था और आज सुबह करीब 4:00 बजे उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई है जिसके बाद बसना 108 की टीम और जिला कार्यालय महासमुंद से स्वास्थ विभाग की टीम रवाना होने की खबर मिल रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...