अवर्गीकृत

अगवा कर ई रिक्शा चालक ने किया नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म , आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर

डेस्क

राजधानी रायपुर में कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना से सहमी कॉलेज स्टूडेंट 5 दिनों तक खामोश रही, फिर हिम्मत जुटाकर उसने पुलिस में इसकी शिकायत की। घटना 25 अगस्त की है। पीड़ित छात्रा अकेले अपने कोचिंग क्लास से लौट रही थी। इसी दौरान उसके करीब पहुंचे एक ई रिक्शा चालक ने उसे घर छोड़ने का झांसा दिया। पहले तो युवती मना करती रही लेकिन बार-बार दबाव बनाने पर वह ई रिक्शा में बैठ गई। कोचिंग क्लास से लौट रही छात्रा को घर छोड़ने के बहाने ई रिक्शा में बिठाने के बाद आरोपी उसे जबरन सुनसान इलाके में ले जाने लगा ।जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसने छात्रा को धमकाना शुरू कर दिया ।

इसके बाद ई रिक्शा चालक नाबालिग छात्रा को घर से दूर एक सुनसान इलाके में ले गया और जहां मौका पाकर उसने छात्रा के साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए किसी से भी घटना का जिक्र नहीं करने की बात कही। नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ई रिक्शा चालक का दुस्साहस देखिए कि वह छात्रा को उसके घर तक छोड़ने भी पहुंचा और उसे घर के सामने छोड़कर भाग खड़ा हुआ। छात्रा का अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में छात्रा ने कई दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताया आखिर में उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी जिनके द्वारा रायपुर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस भी इस सनसनीखेज मामले से सन्न रह गई। अपहरण और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार ई रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है। यह जानने का भी प्रयास किया जा रहा है कि क्या छात्रा उस ई रिक्शा चालक को पहले से जानती थी । जाहिर है पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नाम पर शहर में यहां-वहां दरिंदे घूम रहे हैं। जिनसे मासूम बेटियां महफूज नहीं है । सुरक्षा के तमाम दावे भी इनके आगे फेल हो जाते हैं। राजधानी रायपुर में ऐसी वारदात हो जाती है और पुलिस यह भी नहीं जानती कि किसने इस घटना को अंजाम दिया, यह हैरानी की बात है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...