बलरामपुर

प्रेमी ने ही प्रेमिका को उतारा था मौत के घाट, शराब पीकर घूमने से रोकने पर हुए विवाद के बाद कि थी हत्या

रमेश राजपूत

बलरामपुर – जिले के करौंधा थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव में खेत मे मिली महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है जिंसमे बड़ा खुलासा हुआ है इस पूरे मामले में महिला के प्रेमी ने ही महिला को मौत के घाट उतारा है। मिली जानकारी के अनुसार कमलापुर गांव में खेत में महिला की लाश मिली थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई थी। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का हत्यारा उसका प्रेमी ही है। आपको बात दें प्रेमी प्रेमिका दोनो शराब के आदि थे, और महिला का शराब सेवन ही उसकी मौत का कारण बन गया, बताया जा रहा है कि महिला के पहले पति की मौत के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहती थी। दोनों के बीच पति पत्नी जैसा रिश्ता कायम हो चुका था।वही घटना के वक्त दोनों प्रेमी प्रेमिका शराब के नशे में थे। प्रेमी प्रेमिका के शराब पीकर गांव में घुमने से नाराज था, इसी बात पर दोनों के बीच लड़ाई हुई और महिला को प्रेमी ने सिर में पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी। और लाश ले जाकर खेत मे छोड़ दिया। जब पुलिस घटने की जांच में जुटी और उससे पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।बहरहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...