क्राइम बिलासपुर

निजात अभियान:- जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई नशे के सौदागरों पर कार्रवाई…गाँजा और शराब की अवैध खेप जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे पहुँचा रही है, ताकि नशे का कारोबार बंद कराया जा सके और लोग नशे के दुष्प्रभाव से बच सके। इसीक्रम में रविवार को भी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सतत कार्रवाई की गई।

गांजे और शराब के साथ 4 आरोपियों पर हुई कार्रवाई

बेलगहना पुलिस के द्वारा नशे के कारोबारियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करते हुये ग्राम केंदा बस स्टेण्ड में गांजा रखे रामधन रविदास पिता स्व. शिवनंदन रविदास उम्र 32 वर्ष निवासी मझगवां पर वैधानिक रेड कार्यवाही कर आरोपी से मादक पदार्थ गांजा 1 किलो 300 ग्राम, कीमती 18000 रुपये को जप्त कर धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। रेड कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा ग्राम विचारपुर, छतौना, पहाडबछाली में अवैध शराब रेड कार्यवाही भी की गई। इस दौरान ग्राम विचारपुर में आरोपी मुसनराम उरांव पिता रतन उरांव उम्र 55 वर्ष निवासी विचारपुर से 15 लीटर हाथ भटठी का बना देशी महुआ शराब कुल कीमती 3000,  ग्राम छतीना में बुधवार सिंह मानू पिता स्व. शगुन सिंह भानू उम्र 41 साल से 04 लीटर हाथ भटठी का बना हुआ महुआ शराब तथा बिक्री रकम 100 रूपये तथा ग्राम पहाडछाली में शिवकुमार यादव पिता स्व. घासीराम यादव उम्र 44 साल से 03 लीटर हाथ भटठी का बना महुआ शराब कीमती 600 रूपये कुल शराब 22 लीटर शराब कीमती 4400 रुपये को जप्त कर पृथक पृथक धारा 34(2).34 (1) क, ख एवं 34 (1) क आबकारी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। आज दिनांक को बेलगहना पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान मादक पदार्थ गांजा 01.300 किलोग्राम, शराब 22 लीटर कुल कीमती 22400 रूपये का जप्त कर गैर जमानतीय मामलों में आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा भेजा गया है। 

30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

सकरी पुलिस ने ग्राम कोड़ापुरी में 01 आरोपी के कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त करने में सफलता पाई है। सकरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोड़ापुरी का अनुज साहू अपने घर के सामने आंगन में डिब्बा में बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची हाथ भट्ठी महुआ शराब रखा है। जहाँ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया तो मौके पर आरोपी अनुज साहू पिता सीताराम साहू उम्र 20 वर्ष के कब्जे से 02 नग पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बा में भरा कुल 30 लीटर कच्ची महुआ हाथ भट्ठी शराब कीमती करीबन 3000 रुपये को जब्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर किया गया है।

2 किलो गांजा के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार..

सीपत पुलिस ने ग्राम मटियारी में राघो लाल शिकारी के घर में छापेमारी कर 2 किलो गाँजा को बरामद किया है, आरोपी क्षेत्र में लगातार अवैध रुप से गांजे की बिक्री कर रहा था, जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने यह कार्रवाई की है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी )के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...