बिलासपुर

रफ़्तार का कहर:- तेज रफ़्तार माजदा ने ठेले वाले को रौंदा…एक कि हालत गंभीर, आक्रोशित लोगों ने वाहन में की तोड़फोड़

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मंगला चौक स्थित मूंदड़ा हॉस्पिटल के पास भीषण सड़क हादसे में गुपचुप चाट का ठेला लगाने वाले व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गंगानगर में रहने वाला गजानंद केसरवानी चाट गुपचुप का ठेला लगाता है जो सामान बेचकर करीब 10 बजे अपने घर लौट रहा था,

इसी बीच मंगला चौक के पास पीछे से आ रही अनियंत्रित माज़दा क्रमांक CG 10 C 9816 के वाहन चालक ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे गजानन को गंभीर चोट आई है। वही इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ कर दी और आनन-फानन में घायल व्यक्ति को मंगला चौक स्थित वंदना हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है।

इसके साथ ही घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...