निगम

लगातार अतिक्रमण पर हो रहा प्रहार, मंगलवार को गांधी चौक इलाके में हटेगा अतिक्रमण

डेस्क

पिछले करीब 1 सप्ताह से बिलासपुर नगर निगम और यातायात विभाग द्वारा बिलासपुर शहर के अलग-अलग हिस्सों में अतिक्रमण हटाने का काम किया जा रहा है। इसी मुद्दे पर 27 जुलाई को नगर के सभी व्यापारिक संगठनों के साथ भी सहमति बनी थी और व्यापारी संघ के अध्यक्षों ने अतिक्रमण हटाने की सहमति प्रदान की थी। यही वजह है कि सोमवार को जब नगर निगम और यातायात विभाग का अमला शहर में अतिक्रमण हटाने निकला तो उनके साथ क्षेत्र के व्यापारी संघ के सदस्य भी नजर आए। अभियान के तहत सोमवार को मुंगेली नाका क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया।

मुंगेली नाका विक्रय कर कार्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इरफान खान के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत की गई। इस दिन मंगला चौक से उसलापुर तक रास्ते भर मौजूद दुकानों के अवैध अतिक्रमण हटाए गए। वही रास्ते में पड़ने वाले पान ठेला, होटल फल दुकान और अन्य दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। बेतरतीब पार्किंग पर भी कार्रवाई की गई। हमराह स्टाफ, बाइक लिफ्टर, कॉउ कैचर के साथ निकली टीम ने दुकानदारों को समझाइश और भविष्य में अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी।

उनके साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और व्यापारी संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल भी थे। सोमवार को मुंगेली नाका से उसलापुर तक इलाके में अतिक्रमण हटाया गया, वही फुटपाथ पर अस्थाई कारोबार करने वालों को भी हटाते हुए दोबारा ना लौटने की हिदायत दी गई ।इसी कड़ी में मंगलवार को जूना बिलासपुर ,हटरी चौक से लेकर गांधी चौक और दयालबंद तक अभियान चलाया जाएगा । शहर के व्यस्त इलाके गांधी चौक में भी भारी पैमाने पर अतिक्रमण है और यहां रास्ते के दोनों और ठेले वालों का भी कब्जा है ,इसलिए मंगलवार की कार्यवाही में विरोध होने की आशंका भी की जा रही है। लेकिन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिलने से मुमकिन है कि विवाद की नौबत ना आए।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा