बिलासपुर

देर रात लगी गोल बाजार की इस दुकान में भीषण आग,,लाखों का सामान हुआ जलकर खाक,,

रमेश राजपूत

बिलासपुर-के हृदय स्थल गोल बाजार में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब देर रात यहाँ स्थित पूजन सामग्री की दुकान में भीषण आग लग गई,जिसके बाद आनन-फानन में आगजनी की घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस को दी गई,वही सूचना पर पहुंची दमकल आग पर काबू पाने मशक्कत करती रही पर तब तक लाखों का सामान जलकर खाक हो चुका था।

आगजनी की घटना के बाद व्यापारियों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी और 3 दमकल की मदद भीषण आग पर काबू पाने प्रयास किया गया ,लेकिन दुकान का शटर नही खुलने से दिक्कत हो रही थी,जिसे देखते हुए मौके पर एक्सीवेटर बुलाया गया,जिसकी मदद से शटर और सामने के हिस्से को तोड़ा गया,वही इस आगजनी की घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और आदेश लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

बताया जा रहा है कि जिस दुकान में आग लगी थी वो नेहरू चौक स्टेट बैंक के पास रहने वाले अविनाश अग्रवाल पिता आर के अग्रवाल उम्र 25 वर्ष की थी जो गोल बाजार में श्री विश्वनाथ पूजन सामग्री के नाम से पूजन सामग्री की दुकान का संचालन करते थे,जहां देर रात आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...