बेमेतरा

प्रदेश में लॉकडाउन की शुरुआत इस जिले से,, कलेक्टर ने जारी किया आदेश,,

रमेश राजपूत

बेमेतरा-गुरुवार को मुख्यसचिव ने लॉकडाउन लगाने प्रदेश के क्लेक्टरों को अधिकार दिए थे, जिसके बाद अब लॉकडाउन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. जिंसमे बेमेतरा जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाया गया है. इस आदेश के मुताबिक, बेमेतरा, नवागढ़ और मारो के निकाय क्षेत्र में लॉकडाउन लगाया गया है।आपको बता दें एक साल पहले मार्च माह में ही सम्पूर्ण भारत को लॉकडाउन किया था जिसके बाद एक बार कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए देश के कई राज्यों में लॉकडाउन कर दिया गया है। वही अब छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के शहरी क्षेत्रों में पहला लॉक डाउन लगाया गया है. जबकि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन नहीं होगा है. वहीं कृषि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र साजा, बेरला और थान खम्हरिया के निकाय क्षेत्र में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर शिव अनंत तायल के निर्देश पर सीएमओ ने आदेश जारी किया है. जिंसमे दुकानों के खुलने का समय निर्धारित किया गया है. यहां दुकानें सुबह 6 बजे से 2 बजे तक ही खुलेंगी. इसके बाद दुकान खोलने पर कार्रवाई होगी. लेकिन अतिआवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

चर्चा में मुख्य नगर पालिका अधिकारी डीएल बर्मन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्रों में लॉक डाउन लगाया गया है. इसमें दुकानो के खुलने बंद करने का समय निर्धारित किया है. हालांकि इस दौरान अतिआवश्यक सेवाएं जारी रहेगी. साथ ही किसी प्रकार की एमरजेंसी होने पर सक्षम अधिकारी से परमिशन लिया जाना अनिवार्य किया गया है. बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अभी फिलहाल कोई भी दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...