बीजापुर छत्तीसगढ़

नक्सली मुठभेड़ में एक महिला नक्सली की लाश बरामद, वही एक सब इंस्पेक्टर के लापता होने से तलाश शुरू…..5 जवान हो चुके है शहीद

रमेश राजपूत

बीजापुर – बीजापुर में शनिवार को 3 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद एक सब इंस्पेक्टर घटनास्थल से लापता हैं। यह खबर पुलिस मुख्यालय से सामने आई है कि लापता सब इंस्पेक्टर का नाम दीपक भारद्वाज है। जो फ़ोर्स के साथ तर्रेम के जंगल में गया था। बताया जा रहा है सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज जांजगीर जिला के जैजैपुर के रहने वाला है, जो डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड में सब इंस्पेक्टर है। मुठभेड़ के बाद जिला मुख्यालय से बैकअप टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुआ था, साथ ही रेस्क्यू के लिए 9 एम्बुलेंस को भी मौके पर भेजा गया था। यहाँ से बैकअप टीम ने 15 घायल जवानों, 5 शहीद जवान और एक महिला नक्सली का शव पुलिस जिला मुख्यालय लेकर आयी है। लेकिन लौटी टीम के साथ सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज नहीं है। सब इंस्पेक्टर की तलाश में रेस्क्यू टीम भेजी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ...