जांजगीर चाँपा

भाई बहन की नृशंस हत्या कर फांसी पर लटका रिश्ते का चाचा, पत्नी को भतीजे के द्वारा भगा कर ले जाने से था नाराज

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले में भाई बहन की नृशंस हत्या कर रिश्ते का चाचा फांसी के फंदे पर झूल गया। तीन लोगों की सनसनीखेज मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के भैसों नवापारा की है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार भैसों नवापारा निवासी मानेश गौरहा की पत्नी दो साल पहले रिश्ते के भतीजे नागेश गौरहा के साथ प्रेम प्रसंग में पड़ कर भाग गई थी जिसकी वजह से मानेश उस परिवार से रंजिश रखता था और इसी रंजिश वस मानेश ने अपने रिश्ते के भतीजे- भतीजी आलोक गौरहा उम्र 10 साल और मधु गौरहा उम्र 19 की नृशंस हत्या लोहे के सरिए से पीट-पीटकर कर दी।

इसके बाद उसने खुद को फांसी के फंदे से लटका कर अपनी भी जान दे दी। मृतक भाई बहन के माता पिता रोजी मजदूरी के लिए दूसरे प्रदेश में रहते हैं दोनों भाई बहन घर में अकेले रहते थे। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट