मस्तूरी

फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर पैसों की ठगी का मामला, फोन पे के माध्यम 64 हजार हुए पार

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के खैरा जयरामनगर निवासी खगेश कुमार साहू ठगों के झांसे में फंस कर अपने 64 हजार रुपए गंवा बैठा, जिसे जब अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। प्रार्थी खगेश ने की शिकायत में बताया कि उसके परिचित के भैया डिप्टी कलेक्टर है, उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अज्ञात ठग ने उसे रिक्वेस्ट भेजा और फिर फोन पे के माध्यम पैसे ट्रांसफर करने का झांसा दिया जिसमें पैसे कोई दोस्त वापस कर रहा है,

बोलकर पैसे मांगता रहा। फिर उसके द्वारा कहां गया कि 20000 का ट्रांजेक्शन करो 40000 आयेगा। 20,000 ट्रांजेक्शन किया। उसका 40,000 रिफंड फैल्ड बताया दोबारा करने पर आने का झांसा दिया फिर दोबारा ट्रांजेक्शन किया। उसके बाद 15000, 20,000 का रिफंड पेन्डिग में है सब एक साथ आयेगा बोला गया पुन: 15,000 ट्रांजेक्शन किया गया ताकि पैसा रिफन्ड हो सके लेकिन रिफंड पेन्डिग में है।

फिर 10,000 से कम करके देखो बोले 7000 ट्रांजेक्शन किया रिफंड नही हुआ । इस प्रकार प्रार्थी के खाते से 64,000 रूपए ठग लिए गए। मामले में प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...