बिलासपुर

कोचिंग सेंटर में उड़ाई जा रही थी कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां, निगम अमले ने जांच के दौरान किया सील….एक क्लास में बैठाया गया था सैकड़ो बच्चों को

रमेश राजपूत

बिलासपुर – देश सहित प्रदेश में कोरोना यमराज बना घूम रहा है। प्रतिदिन कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। आपको बता दें बीते 24 घंटो के दौरान प्रदेश में 94 मरीजों की मौत हुई है। इसके बावजूद कुछ  नासमझ और पैसे के लोभी बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ करने पर आमादा है। इस का खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार को निगम की टीम शहर में संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों की जांच करने पहुची। इस दौरान कौटिल्य कोचिंग क्लास के अलावा अन्य संस्थानों में 20- 20 स्टूडेंट्स पढ़ाई करते मिले, पर जैसे ही निगम की टीम गांधी चौक दयालबंद स्थित दिल्ली आईएएस एकेडमी पहुँची उनके होश उड़ गए। यहाँ खुलेआम कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही थी।

दिल्ली आईएएस एकेडमी में संचालित हो रही क्लास में एक साथ 172 बच्चे पढ़ाई करते मिले इस के अलावा अन्य क्लास में भी बच्चों को बड़ी संख्या में बैठाया गया था। जिसे देखते हुए निगम अमले ने तत्काल दिल्ली आईएएस एकेडमी को सील कर दिया। दिल्ली आईएएस एकेडमी का संचालक चंद पैसे कमाने के लिए बच्चों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहा था, जिसके के ऊपर भी कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए साथ ही शहर में संचालित होने वाले कोचिंग सेंटर्स की समय-समय पर जांच होनी चाहिए जिससे बच्चे सुरक्षित रह कर पढ़ाई कर सकें।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...