जांजगीर चाँपा

दो बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, सक्ती थाना क्षेत्र के टेमर गांव की घटना, देर तक घर नहीं पहुंची तब परिजनों ने की तलाश

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के सक्ती थाना क्षेत्र के टेमर गाँव में दो मासूम बच्चियों की पानी में डूबने से मौत हो गई। खेलने निकली मासूम बच्चियां काफी देर बाद जब घर नहीं लौटी तब परिजन हरकत में आए और खोजबीन की तो पता चला दोनों बच्चे तालाब में डूब गए हैं, और उनकी मौत हो चुकी है। घटना नगर से लगे हुए ग्राम टेमर की है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम टेमर में अपने नाना के यहां रहने आई जांजगीर सेंदरी के व्यास नारायण पटेल की बेटी 5 वर्षीय वंदना पटेल तथा टेमर के ही रहने वाले मनोज पटेल की 5 वर्षीय बेटी काजल पटेल दोनों गांव के खेलाऊ तालाब में नहाने चले गए। दोनों को तैरना नहीं आता था। जब काफी देर बाद भी दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई, और वे ढूंढ़ने निकले। तालाब की पचरी में उनके कपड़े दिखे।तालाब के पानी में उतर कर बच्चियों को खोजबीन शुरू की गई तो उनके शव मिले। 

बहरहाल परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस दी गई है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि 5 वर्षीय वंदना पटेल जो कि जांजगीर से सटे ग्राम सेंदरी की रहने वाले व्यास नारायण पटेल की बेटी है। वंदना के माता-पिता रोजगार की तलाश में जम्मू गए हुए हैं। देखरेख के लिए उन्होंने बच्ची को उसके ननिहाल में छोड़ा था। वह काफी दिनों से अपने नाना नानी के साथ टेमर में रहती थी। मामा की बेटी काजल हम उम्र थी, और वे साथ में खेलती थी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...