मस्तूरी

मस्तूरी: गरीब हितग्राहियों के राशन में गड़बड़ी का आरोप, कोनी के राशन दुकान में 222 क्विंटल चावल की कालाबाजारी की शिकायत

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोनी स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में गरीब हितग्राहियों के राशन में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने दुकान में 222 क्विंटल चावल की कथित कालाबाजारी किए जाने का आरोप लगाते हुए मस्तूरी एसडीएम से शिकायत की है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार कोनी की शासकीय उचित मूल्य दुकान की आईडी क्रमांक 402002003 है। दुकान का संचालन सेल्समैन सूरज कुमार पोर्ते द्वारा किया जाता है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शासन की ओर से गांव के हितग्राहियों के लिए हर महीने करीब 245 क्विंटल चावल का आबंटन किया जाता है, लेकिन इसमें से करीब 222 क्विंटल चावल की गड़बड़ी कर दी गई। इसके चलते हितग्राहियों को एक महीने का पूरा चावल वितरित नहीं किए जाने का आरोप है।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि राशन वितरण में नियमों की अनदेखी की जा रही है। अगले महीने के राशन वितरण के लिए हितग्राहियों से पहले ही एडवांस में फिंगरप्रिंट लगवाने और उसके आधार पर चावल वितरण किए जाने की शिकायत की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे उन्हें अपने हिस्से के राशन को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शिकायतकर्ताओं ने खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय उचित मूल्य दुकानों की नियमित निगरानी और राशन के स्टॉक की जांच की जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधिकारियों की होती है।

इसके बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में चावल की कथित गड़बड़ी सामने आना विभागीय निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने मस्तूरी एसडीएम से दुकान के स्टॉक, वितरण रजिस्टर और ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित सेल्समैन और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...