मस्तूरी

मस्तूरी क्षेत्र के कोरोना वैक्सिनेशन सेंटर का किया गया निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए निर्देश….अब भी लक्ष्य से पीछे है विकासखंड

सीपत रियाज असरफी

मस्तूरी – जनपद पंचायत मस्तूरी के मुख्यकार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह ने रविवार को पंधी, सीपत एनटीपीसी, नवागांव,पोड़ी, खम्हरिया, लुतरा सहित क्षेत्र के 15 से अधिक गांवों में बनाये गए कोविड वैक्सिनेशन सेंटरों का आकस्मिक निरीक्षण किया और लोगो को अधिक से अधिक टीकाकरण कराने प्रेरित किया तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायत, ग्रामीण विकास विभाग, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा एवम राजस्व के मैदानी अमले को लोगो को प्रेरित करने के लिए निर्देशित किये सीईओ जब सीपत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचे तो यहां टिका लगवाने ग्रामीणों की बड़ी भीड़ थी सेंटर में सोशल डिस्टेंस का कोई पालन नही किया जा रहा था इस पर सीईओ ने नाराजगी जताते हुए सभी को अनिवार्य रूप से मास्क लगवाया और सोशल डिस्टेंस का पालन करवाया।

कई वेक्सिनेशन सेंटरों में लक्ष्य से कम टीकाकरण पर नाराजगी जताई और कहा कि टीकाकरण अभियान में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नही किया जाएगा । प्रत्येक सेंटरों में प्रतिदिन 200 से ज्यादा की संख्या में टीकारण होनी चाहिए। उन्होंने सचिवों और पंचायत स्तर के कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा नही किया जाता है तो  पंचायत स्तर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि मस्तूरी ब्लाक में कुल 30 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाये गए है। पहले यह संख्या 23 थी लेकिन लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सेंटर को बढ़ाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड वैक्सीनेशन में प्रति लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद भी लोग टीके लगवाने में उतना रुचि नही दिखा रहे है जितना होना चाहिए। यही कारण है कि छुट्टी के दिन भी रविवार को सीईओ ने वेक्सिनेशन सेंटर का बारीकी से निरीक्षण किया। इससे पूर्व गुडफ्राइडे के दिन जिला पंचायत सीईओ एस हरीश,मस्तूरी एसडीएम पंकज डाहीरे ने भी क्षेत्र में संचालित कोविड वैक्सीनेशन सेंटरो का दौरा किया था और वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए जिला सीईओ ने पंचायत के सचिव,रोजगार सहायक के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिन सहित पूरे स्वास्थ्य महकमा लोगों को कोविड सेंटरों तक लाने व उन्हें टीकाकरण करवाने निर्देशित किया था। शासन की ओर से पहले फेस में 45 वर्ष से अधिक के उम्र वालों को टीकाकरण कराने के लिए 1 लाख 14 हजार 2 सौ 72 का लक्ष्य मिला था लेकिन अब तक यहां सिर्फ 45 हजार 1 सौ 73 लोगों ने अब तक  टीकाकरण कराया है क्या बांकी के बचे दो दिनों में कैसे इस लक्ष्य को पूरा किया जा सकेगा विभाग के लिए यह एक चुनौती है।         

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,