जांजगीर चाँपा

फेसबुक से दोस्ती और फिर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म….पीड़िता की शिकायत पर शातिर आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – फेसबुक से दोस्ती के बाद युवती को सरकारी नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद दुष्कर्मी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 21.09.23 को पीड़िता ने जांजगीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की पीड़िता का झर्रा निवासी होरीलाल सूर्यवंशी से फेसबुक के माध्यम से जान पहचान होने से आरोपी द्वारा पीड़िता को नौकरी लगवा देने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण किया एवं जान से मारने की धमकी देने लगा पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 376, 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी होरिलाल सूर्यवंशी को पुलिस हिरासत में लेकर दिनांक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णो, उप निरीक्षक भवानी शंकर, महिला आरक्षक अभिलाषा साहू का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...