रतनपुर

बासंती नवरात्रि महोत्सव आज से प्रारंभ। महामाया मंदिर में 14 हजार मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित। ऑनलाइन फेसबुक ,यूट्यूब के माध्यम से कर पाएंगे दर्शन।।

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- रतनपुर महामाया मंदिर में नवरात्र के पहले दिन विशेष पूजा अर्चना के साथ 14 हजार मनो कामना ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए।हजारो वर्ष प्राचीन आदिशक्ति श्री महामाया देवी मंदिर में 13 अप्रेल से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गया है। जो 21 तारीख तक चलेगा ।

महामाया मंदिर में प्रातः घट स्थापना कर विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर में मुख्य ज्योति कलश के साथ 14 हजार मनोकामना ज्योति कलष प्रज्जवलित की गई । नवरात्र के दौरान दैनिक पूजा सुबह 6 बजे प्रभात आरती व शाम 6 बजे से दुर्गा चालीसा, शीतलाष्टकम, अन्नपूर्णा स्तोत्रम विध्यवासिनी चालीसा महालक्ष्मी स्तोत्र के साथ महाआरती होगी।कोरोना का असर नवरात्र में मां महामाया मंदिर रतनपुर में देखने को मिल रहा है ।

वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर 13 से आगामी आदेश तक भक्तों के लिए बंद रहेगा। इससे सीधे तो मां महामाया के दर्शन नहीं हो सकेंगे। लेकिन, आनलाइन के माध्यम से घर बैठे वर्चुअल दर्शन कर सकेंगे।नवरात्र को लेकर मंदिर ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि कोरोना के बढ़ते अतिक्रमण को देखते हुए पूर्व के भाती ही भक्तों का प्रवेश मंदिर में प्रतिबंधित रखा जाएगा।

मां की सेवा पूरी विधि विधान से मंदिर के मुख्य पुजारी की उपस्थिति में होगी ऐसा तीसरी बार हो रहा है परात्पर मंदिर के पास बंद रहा और सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम पर विराम लगा रहा।

माँ महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर की तरफ से जारी वेबसाइट से माँ महामाया देवी का कर पाएंगे लाइव दर्शन

www.mahamayaratanpur.com

https://youtube.com/channel/UCr04yyBnhEqi-EyhTBgtssg
https://www.facebook.com/MahamayaRatanpur

error: Content is protected !!
Letest
बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि बिलासपुर के श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में डीएनबी शिक्षा को मिली नई पहचान, अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्... आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल