बिलासपुर

नवोदय विद्यालय के छात्र हर्षित की मौत का मामला…. प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, यादव समाज कलेक्टर को सौपेंगा ज्ञापन,

उदय सिंह

बिलासपुर – युवा यादव समाज के जिलाध्यक्ष अमित यादव गुरुवार को बेलगहना पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में दिवंगत हुए 15 वर्षीय हर्षित यादव के परिजनों से मुलाकात की। अमित यादव ने स्व. हर्षित के पिता जयप्रकाश यादव सहित परिवार के सदस्यों से बातचीत करते हुए उनकी भावनात्मक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समाज परिवार के साथ खड़ा है और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि मल्हार स्थित नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 9वीं के छात्र हर्षित यादव की कुछ दिनों पहले तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन ने न तो समय पर छात्र का उपचार करवाया और न ही परिवार को उसकी गंभीर स्थिति की सूचना दी।

इलाज के अभाव में छात्र की मौत हो गई, जिसके बाद परिजन और समाज जनों ने प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। अमित यादव ने बताया कि घटना के बाद न तो स्कूल प्रबंधन और न ही प्रशासनिक स्तर पर कोई सहायता दी गई है। उन्होंने कहा कि सोमवार को समाज का प्रतिनिधिमंडल बिलासपुर कलेक्टर से मिलकर उचित कार्रवाई और न्याय की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेगा। इस दौरान कार्यक्रम में अनिल यादव (अध्यक्ष, युवा अखिल भारतीय यादव समाज), धनंजय यादव, सुजीत यादव, चमन यादव, संजय यादव (अध्यक्ष, यादव समाज सिरगिट्टी) सहित समाज के कई सदस्य मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,