बिलासपुर

अंग्रेजी शराब दुकान में सेंधमारी…25 हजार कीमती शराब पर किया हाथ साफ…सीसीटीवी फुटेज में दिखा नकाबपोश

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में चोरों की सक्रियता काफी तेज हो गई है। जहाँ सुने घर दुकानों के बाद अज्ञात चोर शासकीय शराब दुकानों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय विदेशी मदिरा दुकान यदुनंदन नगर तिफरा का सामने आया है। जहा बीती रात अज्ञात चोरों ने गोदाम में सेंधमारी कर 25 हजार के ब्रांडेड शराब पर अपना हाथ साफ कर दिया है। जिसकी शिकायत दुकान के सुपरवाईजर सूर्य प्रकाश कश्यप ने सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई है। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रोज़ की तरह ही वो शुक्रवार रात दुकान में ताला लगाकर घर चले गया था। रात 12 बजे तक दुकान में तैनात सुरक्षा कर्मी से बात चीत के दौरान सब ठीक था। सुबह भी दुकान खोलने के दौरान प्रार्थी को कुछ पता नहीं चला। जब वह शराब का स्टॉक लेने गोदाम पहुंचा तो देखा कीगोदाम के अंदर कार्टून बिखरा हुआ था और गोदाम के कोने की दीवार में लगा ईंट निकला हुआ था।

प्रार्थी ने जब सीसी टीवी फुटेज चेक किया तो पता चला की एक अज्ञात व्यक्ति गोदाम में सेंधमारी कर मुंह में गमछा बांध कर घुसा था। जो रात 12.01 बजे से रात करीब 01.00 बजे तक गोदाम में रखे विदेशी मदिरा आईस आरेंज 04 बटल, 8 पीएम ब्लेक 02 बाटल, एसी प्रीमियम 07 बाटल व 96 पाव एवं ब्लेंडर प्राईड 02 अध्धी जुमला कीमती करीब 25 हजार रू को चोरी कर ले जा रहा था। इधर मामले की शिकायत के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने नकाबपोश आरोपी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...