बिलासपुर

होम आइसोलेशन के दौरान बरते ये सावधानी, ऑक्सीजन लेवल को परखना है जरूरी…. स्वास्थ्य विभाग की हेल्प लाइन से ले परामर्श

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोविड-19 के तहत् होम आईसोलेशन के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा ये सावधानियां बतायी गयी हैं। होम आईसोलेशन में स्वयं की निगरानी के लिए पल्स ऑक्सिमिटर अनिवार्य रूप से रखें। ऑक्सीजन सैचुरेशन की जांच करें। सामान्य स्थिति में 94 या उससे अधिक होना चाहिए। अपने हृदय गति की जांच करें। सामान्य 60-100 प्रतिमिनट होना चाहिए। थर्मामीटर से शरीर की तापमान की जांच करें। 6 मिनट वाॅक टेस्ट तीन बार प्रतिदिन करें। चलने के पूर्व ऑक्सीजन सैचुरेशन पल्स आक्सीमीटर में देखकर नोट करें। घड़ी से 6 मिनट देखकर सामान्य गति से लगातार 6 मिनट चले।

सामान्य गति से चलने के पश्चात् पल्स आक्सीमीटर से आक्सीजन सैचुरेशन से पुनः जांच करें। यदि आक्सीजन सैचुरेशन 94 प्रतिशत या उससे ज्यादा है तो यह सामान्य स्थिति है, लेकिन यदि आक्सीजन सैचुरेशन 94 प्रतिशत से कम है या चलने के पूर्व आक्सीजन जो पल्स आक्सीमीटर से जांच कर नोट किया था, वह तीन प्रतिशत से नीचे जाता है, तो तत्काल होम आईसोलेशन के हेल्प लाईन नंबर पर सूचित करने कहा गया है। इसके अतिरिक्त होम आईसोलेशन में दिन में दो बार खाली पेट काढ़े का सेवन करने, भाप स्टीम लेने एवं कुनकुने पानी में नमक डालकर दिन में दो बार गरारे करने कहा गया है। होम आईसोलेशन के लिए नागरिक हेल्प लाईन नंबर 74770-52129 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
चौकसे कॉलेज के कैंटीन में पटाखा फेंकने से छात्र की आंख में आई गंभीर चोट... आरोपी छात्र के खिलाफ FIR ... कोटा : करगीखुर्द में मारपीट के बाद हत्या...फरसा और लाठी, डंडे से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की... बिलासपुर : प्रताप टॉकीज चौक के पास देर रात आगजनी...कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग,