बिलासपुर

बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 5 आरोपियों के कब्जे से 6 बाइक और मोबाइल बरामद….घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सकरी थाना में लूट के प्रयास होने के बाद अब न्यायधानी पुलिस ने अपने कान खड़े कर लिए है। लुटेरों की तलाश में जिले के सभी थानों में पुलिस एक्टिव हो गई है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर इनदिनों थानो क्षेत्रों में संदेहियों की धरपकड़ की जा रही है। इस कार्यवाही के तहत सरकण्डा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहाँ एक संदेही युवक और उनके साथियों के कब्जे से 6 मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल मिले है। जिसका खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकण्डा पुलिस को सूचना मिली थी। कि कुछ युवक सीपत चौक के पास बाइक बेचने ग्राहक के तलाश में घूम रहे थे। उक्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सरकंडा के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर मौके पर पहुंची। पुलिस को देख सभी युवक भागने के फिराक में थे। लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक नही चली। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी पांच आरोपियों को अपने गिरफ्त में ले लिया है। जिनमे दीपक श्रीवास , सूरज उर्फ मार्टिन ठाकूर , मदन राठौर , ओम दुबे , आशुतोष तिवारी शामिल थे। पूछताछ में इन्होंने सभी मोटरसाइकिल को शहर के अलग अलग जगहो से चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से 6 नग मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल जब्त किया है। जिनकी कीमत 450000 बताई जा रही है। सरकण्डा पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो... शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन ... जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव...