जांजगीर चाँपा

लापरवाही से बाइक चला रहे युवकों को बुजुर्ग ने दी नसीहत…युवको ने बुजुर्ग की कर दी पिटाई हुई मौत,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – बाइक को लापरवाही से चलाने से मना करने की बात पर हत्या करने वाले एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जांजगीर क्षेत्र के ग्राम पेन्ड्री का है। जहा 21.10.24 को दशहरा मडाई मेला के दौरान पेण्ड्री निवासी सुनील कश्यप उर्फ गोलु,राजु कश्यप उर्फ राम किशन,कोसमंदा निवासी कपिल कश्यप उर्फ ईलु अपने नाबालिग साथी के साथ तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। जिसपर पेन्ड्री निवासी रामनाथ कश्यप ने उन्हें बाइक तेज रफ्तार में नही चलाने कहा जिसपर युवकों ने वृद्ध पर हमला कर जमकर पिटाई कर दी। जिससे वो बेसुध हो गया। इधर गांव का बेदराम कश्यप जब बीच बचाव के लिए गया तो युवकों ने उसकी भी पिटाई कर दी। उधर परिजनों ने जब रामनाथ कश्यप को जिला अस्पताल जांजगीर लेकर गए। जहा उसकी गम्भीर हालत को देकर उसे सिम्स में रैफर कर दिया। मरीज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर मामले में जांजगीर पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी। मामले में शामिल तीन मुख्य और एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सउनि रामप्रसाद बघेल, प्रआर, राकेश तिवारी, राजकुमार चन्द्रा, आर. शिवराय सागर, विरेन्द्र कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...