बिलासपुर

लॉक डाउन के दौरान आकस्मिक निधन के प्रकरणों में तत्काल सहायता प्रदान करने शिक्षा विभाग की पहल…12 शिक्षकों के परिजनों को मिली मदद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोरोना काल मे लॉक डाउन के बीच शिक्षा विभाग के आला अफसरों ने मानवता का परिचय दिया है। इस बीच शिक्षक विभाग में कार्यरत्त शिक्षको के आकस्मिक मौत होने के बाद अनुग्रह राशि प्रदाय करने बिलासपुर प्रभारी डीईओ पी दासरथी और सहायक संचालक संदीप चोपड़े ने विशेष पहल करते हुए, जिला कोषालय खुलवाकर राशि स्वीकृत कराया गया है। दरसअल लॉक डाउन के बाद से ही जिले में शिक्षा विभाग में कार्यरत्त 12 शिक्षक और प्राचार्या की आकस्मिक मौत हुई है। ऐसे में उनके परिवार को मिलने वाले एक्सग्रेशिया राशि दिया जाना होता है। ताकि उनके क्रियाकर्म को लेकर राहत राशि लॉक डाउन के वजह से नही मिल पा रही थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पी दासरथी और सहायक संचालक संदीप चोपड़े ने तत्काल ही जिला प्रशासन के आला अफसरों से बात कर शिक्षको के परिजनों को राहत राशि देने पहल की है। जिसपर गुरुवार को जिला कोषालय कार्यालय को खुलवाकर 12 शिक्षको के लिए एक्सग्रेशिया भुगतान का बिल पास किया गया है। जिसके बाद निश्चित रूप से शिक्षको के परिजनों को आंशिक राहत मिलेगी। 

कोरोना काल मे इन शिक्षकों की हुई आकस्मिक मौत,, मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद की जाएगी उचित कार्यवाही..

कोरोना के ख़ौफ़ के बीच शिक्षा विभाग के 12 शिक्षको की मौत हुई है। जिसने पूरे विभाग को झगझोड़कर रख दिया है। हालाकि विभागीय स्तर पर इनके मौत की वजह स्पष्ट नही हो सकी है। लेकिन ब्लॉक स्तर से मौत की वजह साफ होने के बाद मामले में उचित निर्णय लेने की बात शिक्षा विभाग के आला अफसर कर रहे है। उक्त शिक्षको के नाम इस प्रकार है..
स्व प्रशांत कुमार शर्मा शिक्षक पू मा शाला चकरभाटा
स्व शीला कुर्रे प्राचार्य शा उ मा शाला बालक मस्तूरी
स्व श्डाक्टर लाल कानूनोगो प्रा पा प्राथमिक शाला बिल्लीबंद
स्व  निरंजन तिर्की सहा शि प्रा शाला गुरूकुण्डी
स्व विष्णु प्रसाद कौशिक सहा शि प्रा शाला सकरी भुवन मुरू
स्व नवल किशोर वैषण्व प्र पा प्रा शाला सम्बलपुरी
स्व प्रभा रानी जेम्स शिक्षक पू मा शाला नरगोडी
स्व अल्का दुबे सहा शि प्रा शाला डबरीपारा
स्व सुधीर कुमार कौशिक प्रा शाला मंगला
स्व राम शंकर पोर्ते शिक्षक पू मा शाला अलमला
स्व विजय सिंह जगत सहा शि प्रा शाला मोवारपारा
स्व हेमलता भोई सहा शि प्रा शाला आवाशटोला

error: Content is protected !!
Letest
कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब...