रायपुर

कोरोना अपडेट :- प्रदेश में हालात हो रहे बेकाबू, आज फिर मिले 16750 नए संक्रमित, 197 मरीज़ो ने तोड़ा दम…रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित इस जिले में सबसे ज्यादा मरीज

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – देश एवं प्रदेश में कोरोना की नई लहर के चलते एकाएक बढ़ रहे संक्रमण ने जहां एक बार फिर समूचे छत्तीसगढ़ के जनमानस में भय का माहौल कायम कर दिया है तो वहीं संक्रमितो के मौत ने पूरे सूबे को चिंतित कर दिया है। गुरुवार को प्रदेश में जहा 16750 मरीज मिले है। जिनके साथ प्रदेश में कुल संक्रमितो की संख्या 605568 हो गई है।तो वही 197 मरीजो की मौत हुई है। यानि की प्रदेश में रोजाना औसतन 180 मरीजो की मौत हो रही है। जिसपर स्थानीय प्रशासन भी बेबस नजर आ रही है। आकड़ों की माने तो प्रदेश के राजधानी रायपुर में कोरोना अपनी पूरे चरम सीमा पर है। जहाँ बीते 24 घण्टो में 3035 मरीजो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही दुर्ग जिले में भी संक्रमित की संख्या 1759 मिली है। इधर न्यायधानी में भी 1117 मरीजो की पहचान की गई है। जो प्रदेश के समूचे जिले से अधिक है। वही राजनांदगांव में भी मरीजो की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जहाँ 1024 मरीजो की पहचान की गई है। प्रदेश में कोरोना मौत के मामलों में बढ़त बनाए हुए है। गुरुवार को प्रदेश के 197 मरीजो की मौत हुई है। जहाँ राजधानी में सबसे अधिक 65 मरीजो की मौत हुई है। जबकि न्यायधानी में भी 30 से अधिक मरीजो की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। गुरुवार को कोरबा जिले में एकाएक 21 मरीजो के मौत होने से पूरा जिला  
सकते में आ गया है। जबकि दुर्ग में केवल 13 मरीजो की मौत हुई है। तो वही धमतरी में भी 11 मरीजो की मौत हुई है। साथ ही जांजगीर चापा में 9 मरीज बालोद जिले में दो बेमेतरा और कबीरधाम में 4-4, बलोदा में 2, बलौदा बाजार,महासमुंद और सरगुजा में 7-7,गरियाबंद में 2, मुंगेली जिले में 1, जसपुर में 1 बस्तर में दो और  कांकेर जिले में 3 मरीजों की मौत हुई है इनके साथ अब प्रदेश में कोरोनावायरस वाला मरीजों की संख्या 6674 हो गई है। इस बीच राहत की बात यह है। कि गुरुवार को प्रदेश में 15051 मरीजो ने कोरोना से जंग जीत कर डिस्चार्ज हुए है। जिनके साथ अब प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 477339 हो गई है। वही अब भी प्रदेश में 121555 एक्टिव मरीज है। जो जिंदगी की जंग लड़ रहे है। 

देखिए प्रदेश के हर जिलों की सटीक जानकारी…

मरीजों से अटे अस्पताल

खास बात यह है कि पिछली बार लोग कोरोना से भयभीत थे। कोरोना पैशेंट को लेकर समाज में ऐसी थ्यौरी बन गई थी कि लोग लक्षण आने पर टैस्ट नहीं करा रहे थे। इस बार सैंपलिंग अधिक हो रही है। ऐसे में केस भी ज्यादा आ रहे हैं। आलम यह है कि छत्तीसगढ़ में अब कोरोना के 121555 एक्टिव केस हो गए हैं। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में तमाम सरकारी और निजी कोविड अस्पताल कोरोना मरीजों से पूरी तरह से अटे हुए हैं। 

संक्रमितो के मामले में न्यायधानी में आंशिक राहत,,लेकिन मौत के मामले में अब भी डरावने..

बिलासपुर जिले में कोरोना संक्रमितो के बढ़ते मरीजो के बीच आंशिक राहत मिली है। गुरुवार को जिले में नए संक्रमित मिलने के मामले में आंशिक राहत मिली है। जहाँ 24 घण्टो में 1112 मरीजो की पहचान की गई है। जिनमे सबसे ज्यादा शहरी क्षेत्र से 716 लोग कोविड का शिकार हुए। बिल्हा से 178, कोटा 56, मस्तूरी 114, तखतपुर के 41 मरीजों को मिलाकर ग्रामीण क्षेत्र से कुल 396 संक्रमित मिले हैं। नए मरीजों को मिलाकर जिले में कुल रोगियों की संख्या  41007 पर पहुंच गई है। हालकि कोरोना के गिरफ्त में मेडिकल स्टाफ,डॉक्टर,आरपीएफ जवान सहित बड़ी संख्या पुलिसकर्मी आए है। जिनके संपर्क में आने वाले लोगो की जांच की जा रही है। इधर जिले में कोरोना से मारने वाले मरीजो की संख्या कम होने का नाम ही नही ले रही है। बीते 24 घण्टो में जिले में 38 लोगों की मौत हुई है। उसमें 27 जिले के तो 11 दूसरे  जिले के रहने वाले थे। इन्हें जोड़ कर अब तक बिलासपुर के 674 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिनके साथ जिले में एक्टिव केस  9500 से अधिक हो गए हैं। जिले में संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। वही संक्रमितो के मौत होने का सिलसिला अब भी जारी है। इस बीच राहत की बात यह है। कि गुरुवार को दिनभर में 1045 लोगों ने एक साथ कोरोना को मात दी है। जिले में अब ठीक होने वालों के आंकड़े 30366 पर जा पहुंच चुकि है। जिन्हें बढ़ाने उचित ठोस पहल करने की जरूरत समझी जा रही है। 

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...