छत्तीसगढ़

मल्हार में अमृत मिशन 2.0 के तहत जल प्रदाय योजना का हुआ शिलान्यास…लीलागर नदी से मिलेगा शुद्ध जल,

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – अमृत मिशन 2.0 के तहत जल प्रदाय योजना के अंतर्गत सोमवार को मंगल भवन में शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में व उपमुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता के साथ जुड़े। उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि बिलासपुर जिले के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धार्मिक नगरी मल्हार के लोगो को अमृत मिशन योजना के तहत शुद्ध जल मिलेगा जिसके लिए हमारी सरकार ने 41 करोड़ से ज्यादा की स्वीकृत की गई है। इस अवसर पर निकाय के स्वच्छता कर्मचारियों व स्वच्छता दीदियों का शाल व श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अतिथियों का स्वागत सीएमओ मनीष सिंह ने किया। कार्यक्रम स्थल में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अरपा व लीलागर इन दो जीवनदायनी नदी के बीच मे हमारा मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र है।

जल संरक्षण के काम के लिए भाजपा सरकार शुरू से ही गम्भीर है इसीलिए क्षेत्र के इन नदियों में एनीकट बनाने का काम पूर्ववर्ती भाजपा के शासन के समय से शुरू हुआ है। इस दौरान इन नदियों में जल संचय के लिए एनीकट बनाए गए जो आज वरदान साबित हो रहा है। पिछले कांग्रेस सरकार ने इस योजना को रोक रखा था अब डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जल संरक्षण करते हुए अमृत मिशन प्रारम्भ किया है जिसके तहत हर घर में स्वच्छ जल पहुचाने का काम हमारी सरकार कर रही है। इस महत्वपूर्ण योजना से नगर के लोगो को 24 घण्टे शुद्ध पीने के पानी उपलब्ध कराने राज्य शासन ने अमृत मिशन योजना के तहत 41 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि स्वीकृति की है जिसमे ग्रेविटी सिस्टम के माध्यम से 10 किलोमीटर दूर लीलागर नदी पर बने भरारी एनीकट से मल्हार तक शुद्ध पेयजल पहुचाया जाएगा।

इस परियोजना के पूरे होने के बाद नगर के 32 सौ ज्यादा परिवारों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। कार्यक्रम में मस्तूरी तहसीलदार जयंती देवांगन, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, रामनारायण वर्मा, शेषनारायण गुप्ता, हेमन्त तिवारी, सुशील चौबे, अरविंद साहू, दिलीप पांडेय,संजय पांडे, राजकुमार वर्मा, बाबा गुप्ता, जदुनंदन वर्मा, बलराम गिरी, प्रेमलाल जायसवाल, लक्ष्मण कांत, अवध प्रजापति, हीरा निर्मलकर, मिलुराम कैवर्त, भुनेश साहू, सीताराम मरावी, नारायण साहू, मिथलेश श्रीवास, कमलेश साहू सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...