रायपुर

कोरोना अपडेट :- डर से कोरोना हो रहा हावी, संक्रमण के साथ मौत के आंकड़े बढ़े, प्रदेश में 16000 से अधिक नए मरीज तो वही 200 से अधिक ने तोड़ा दम…रायपुर और बिलासपुर में दिखा तांडव

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर– छत्तीसगढ़ में कोरोना का शिकंजा लगातार कसता ही जा रहा है मरीजों के बढ़ते आंकड़े कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं इसी कड़ी में शनिवार को भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 16731 नए मरीजों की पुष्टि कोई है जिनमें एक बार फिर से सर्वाधिक 2138 मरीज रायपुर जिले के हैं। वहीं में दुर्ग में भी रिकॉर्ड तोड़ 1786 मरीजों की पहचान की गई है जबकि बिलासपुर जिले में अब तक केेे सबसे अधिक 1428 नए मरीजोंं के मिलने की पुष्टि हेल्थ डिपार्टमेंट ने की है। इसी तरह रायगढ़ में 1007, बस्तर में 231, सुकमा में 30,, नारायणपुर में 26, जशपुर में 524, कोरबा में 975, बलौदाबाजार में 732, सूरजपुर में 399, जाजगीर में 612, महासमुंद में 384, बालोद में 496, कांकेर में 621, बीजापुर में 21 बलरामपुर में 332 सूरजपुर में 399 जी पीएम में 286 मुंगेली में 683 गरियाबंद में 424 धमतरी में 523 कबीरधाम में 441 बेमेतरा में 397 राजनंदगांव में 936 मरीज मिले हैं। इन मरीजो को मिलाकर अब प्रदेश में संक्रमित मरीजो की संख्या 639696 तक पहुँच चुकि है। जिनमे से शनिवार को  13348 मरीजो का डिस्चार्ज किया गया है। जबकि अब भी प्रदेश में 122963 एक्टिव मरीज है। जिनका इलाज कोविड हॉस्पिटलों में चल रहा है। 

छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत के मामले भी बढ़े,,24 घन्टे में 203 मरीजो ने गवाई जान…

प्रदेश में संक्रमित मरीजो के साथ संक्रमण से मौत के मामले भी तेजी से बढ़ रहे है। हैल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार 21 जिलों में 203 संक्रमित मरीजों की मौत बीते 24 घंटों में हुई है इनमें सर्वाधिक मरीजों की मौत रायपुर और बिलासपुर जिले में दर्ज की गई है जबकि दुर्ग राजनांदगांव धमतरी रायगढ़ कोरबा में भी औसतन 10 से अधिक मरीजों की मौत रोजाना हो रही है आंकड़ों की माने तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई जानकारी के अनुसार रायपुर में शनिवार को 46 तो बिलासपुर में 43 मरीजों की मौत हुई है इसी तरह दुर्ग में 23 राजनांदगांव में 13, बालोद में 1, बेमेतरा में 2, कबीरधाम में 6 ,धमतरी में 11, बलोदा बाजार में 4, महासमुंद में 3, गरियाबंद में 2, रायगढ़ में 13, कोरबा में 14 ,जांजगीर-चांपा में 5, मुंगेली में 2 जीपीएम में 1,कोरिया बलरामपुर औऱ बस्तर में 2-2 सहित जसपुर में 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है। जिनके साथ अब प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 7111 हो गई है। 

कोरोना के प्रहार से सहमा शहर,, संक्रमण के साथ मौत पर हर दवा बेअसर..

न्यायधानी में कोरोना की आंधी पूरे जिले को निगलने लगी है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सका है। कि महज एक हफ्तो में ही जिले में संक्रमण के बढ़ने की गति दुगुनी हो गई है। जहाँ संक्रमित मरीजो की संख्या 500 से सीधे 1400 पहुँच गई है। बीते 24 घण्टो की माने तो जिले में 1424 मरीजो की पहचान की गई है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 43745 हो गई है। कोरोना की घुसपैठ अब जिले के हर मोहल्लो में हो चुकि है। इसके विपरीत शासन प्रशासन के लाख कोशिशों के बीच कोरोना की चैन टूटे नही टूट रही है। जिससे पूरा शहर सहम उठा है। क्योंकि अब भी कोरोना हाइकोर्ट कर्मचारी,मेडिकल स्टाफ,डॉक्टर, पुलिसकर्मियों सहित हर वर्ग के लोगो को अपने चपेट में ले रहा है। इधर रोजाना जिले में कोरोना 50 से अधिक मरीजो को मौत के अंधेरे में धकेल रहा है। 24 घण्टो में जो आकड़े देखने को मिले है। उसने जिले में कोरोना प्रबंध की कलाई खोल दी है। स्वास्थ्य विभाग ने एक साथ 64 संक्रमित मरीजो की मौत की पुष्टि की है। जिनका इलाज जिले के अलग अलग हॉस्पिटल में चल रहा था। इनमे सर्वाधिक 48 मरीज बिलासपुर जिले के निवासी है। जिनकी साँसे कोरोना ने छीन ली है। जबकि अन्य जिलों के 16 मरीजो ने भी अपनी जान गवाई है। इनके साथ अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 775 हो गई है। मौजूदा स्थिति में जिले में कोरोना बेकाबू हो चुका है। जिसको लेकर अब आम जनता को ही सजगता के साथ जिला प्रशासन के साथ सहयोग के हाथ बढ़ाने होंगे। नही तो वह दिन दूर नही जब जिले में हर तरफ मौत का मातम छा जाएगा। 

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस