रतनपुर

10 ऑक्सीजन कसन्ट्रेटर के साथ लखनी देवी मंदिर परिसर में कोविड सेंटर होगा प्रारम्भ, सिद्धि विनायक मंदिर परिसर में रहेगी होम आइसोलेशन व निःशुल्क भोजन की व्यवस्था,,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – कोरोना कहर को देखते हुए सिद्ध शक्ति पीठ माँ महामाया मंदिर द्वारा लखनी देवी मंदिर परिसर में कोविड सेंटर बनाने का काम पूर्ण हो गया। जिसका आज कोटा एसडीएम तुलाराम भारद्वाज, मुख्य नगरपालिका अधिकारी रतनपुर मधुलिका सिंह,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर के प्रभारी अविनाश सिंह,के द्वारा निरीक्षण  किया गया।

महामाया मंदिर ट्रस्ट द्वारा लखनी देवी मंदिर परिसर में 30 बिस्तर की व्यवस्था की गई है। दो दिन के अंदर लखनी देवी मंदिर परिसर में कोविड सेंटर प्रारम्भ हो जाएगा। परिसर में महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर द्वारा 10 ऑक्सीजन कसन्ट्रेटर मशीन लगाया गया है। जिसका लाभ मरीजो को मिलना प्रारम्भ हो जाएगा।

सिद्धि विनायक मंदिर में रहेगी होम आइसोलेशन व निःशुल्क भोजन की व्यवस्था

रतनपुर स्थित सिद्धि विनायक मंदिर के व्यवस्थापक  दिव्यकान्त महाराज जी के द्वारा में मंदिर परिसर में कोरोना मरीजो के लिए  होम आइसोलेशन व निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की जा रही है। जिन मरीजो को घर मे रहने कुछ व्यवस्था नही है वह चिकित्सा अधिकारी से अनुमति लेकर सिद्धि विनायक मंदिर में होम आइसोलेट हो सकता है। मंदिर संचालक के द्वारा मरीजो के लिए भोजन की भी व्यवस्था की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...